आग ने सब कुछ जलाकर कर दिया खाक।
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक इनकी हुई मौत
हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 9 साल के लोकेंद्र सिंह की सोमवार सुबह और शाम को उसकी मां जस्सू कंवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंवरी देवी (40) और जमना कंवर (70) ने भी दम तोड़ दिया है। इससे पहले शनिवार को भूंगरा गांव निवासी सुआदेवी (60) पत्नी हमीरसिंह, पूनम (11) पुत्री बाबूसिंह, सज्जन कंवर (10) पुत्री उत्तमसिंह और जैसलमेर के चोख गांव निवासी सुरेद्र सिंह उर्फ सुरेश (30) पुत्र डूंगरसिंह की मौत हो गई थी। शुक्रवार को चन्द्रा कंवर, धापू कंवर, कंवरू कंवर, धापू कंवर, कंवराज सिंह और प्रकाश कंवर और गुरुवार को दुल्हे सुरेंद्र सिंह के भतीजे रतनसिंह और भतीजी खुशबू कंवर की मौत हो गई थी।