सामूहिक दुष्कर्म का मामला।
- फोटो : amar ujala
इधर, काफी देर तक बच्ची सब्जी लेकर घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन पीड़ित के परिवार के परिचित व्यक्ति ने नाबालिग को भूतेश्वर मंदिर के पास देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। पूरी रात लापता रहने को लेकर परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह बेटी के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।