जोधपुर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार हादसा शहर के सुरपुरा इलाके में हुआ। यहां सुशील स्टोन नाम की मार्बल फैक्ट्री में 10 से 15 मजदूर संगमरमर की पटिया उतार रहे थे। इस दौरान भारी वजन की पटिया मजदूरों के हाथ से छूट गई। जिससे चार मजदूर उसमें दब गए। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में भर्ती करा गया है।