कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पंजाब में 15 जून तक लॉकडाउन लगा है। इसके बावजूद खान साहिब के नाम से मशहूर प्रसिद्ध पंजाबी गायक इमरान खान को पिछले दिनों उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन के अवसर पर लॉकडाउन के दौरान आधी रात को बैंड बाजे के साथ सरप्राइज दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने खान साहिब और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सतनामपुरा थाना में धारा 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। खान साहिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। फगवाड़ा के प्रीत नगर में पंजाबी गायक खान साहिब उर्फ इमरान खान का निवास है। पुलिस के मुताबिक 7/8 जून की मध्यरात्रि को उनके जन्मदिन पर पंजाब के अलग-अलग शहरों से प्रशंसक बैंड बाजा लेकर उनके घर के आगे पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर वहां हंगामा किया।
विज्ञापन
2 of 5
फगवाड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में दिख रहा है कि आंखें बंद कर एक व्यक्ति खान साहिब को बाहर लाता है और उनके आते ही प्रशंसक बैंड बजा कर जन्मदिन की मुबारकबाद के बाद भंगड़ा डालते हैं। खान साहिब भी भंगड़ा डालते नजर आते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फगवाड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो वायरल होने पर सतनामपुरा थाना में धारा 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी फगवाड़ा सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि गायक इमरान खान उर्फ खान साहिब को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
4 of 5
गायक खान साहिब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि मामले को बहुत गंभीरत से लिया जा रहा है। जांच की जाएगी कि लॉकडाउन में इतने लोग बैंड बाजे के साथ कैसे पहुंच गए। मामले में 4/5 लोग नामजद और अन्य अज्ञात हैं। सभी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
इससे पहले अप्रैल में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल को पंजाब के लुधियाना में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि अदाकार जिमी शेरगिल ने शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।