फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : भाजपा नेताओं का विरोध जारी, वरिष्ठ भाजपा नेता का घेराव, प्रदेश प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2021 05:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
किसानों ने किया भाजपा नेता का विरोध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब में प्रदर्शन जारी है। भाजपा नेताओं को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। फिरोजपुर और मंडी गोबिंदगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया। फिरोजपुर में भाकियू उगराहां के सदस्यों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना को एक घंटे तक नजरबंद रखा। इसके अलावा किसानों का दिल्ली जाना भी जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
जलालाबाद में नारेबाजी करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना का भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने घेराव किया। खन्ना को एक घंटे तक नजर बंद करके रखा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जलालाबाद नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी खड़े हुए तो उनका विरोध किया जाएगा। उन्हें चुनाव लड़ने नहीं दिया जाएगा। किसानों के विरोध करने पर अविनाश राय खन्ना भाजपा वर्करों से बैठक किए बिना चले गए। भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना का कहना था कि प्रत्याशियों के नामों की सूची फाइनल कर दी गई है। ये अपने नामांकन पत्र भर सकेंगे। एक सवाल के जवाब में खन्ना ने कहा कि प्रदर्शन करना किसानों का हक है लेकिन केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। कांग्रेस किसान आंदोलन की आड़ में चुनाव जीतना चाहती है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। उनकी चुनाव आयोग से मांग है कि पंजाब में नगर निगम व नगर काउंसिल के चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
मंडी गोबिंदगढ़ में भाजपा प्रदेश प्रधान का विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उम्मीदवारों की घोषणा करने आए भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का विरोध 
मंडी गोबिंदगढ़ में नगर काउंसिल चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों को टिकट बांटने आए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल का किसानों ने विरोध कर दिया। जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल के निवास के बाहर शुक्रवार देर रात 10 बजे शुरू हुआ विरोध डेढ़ घंटे तक जारी रहा। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शर्मा-मित्तल को वहां से बाहर निकाला। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने भी मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक खेती कानून रद्द नहीं होते भाजपा नेताओं का इसी तरह घेराव करते रहेंगे। 
 

4 of 5
संगरूर से दिल्ली रवाना होते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खनौरी बार्डर से किसान दिल्ली बॉर्डर रवाना
किसान संगठनों के मोर्चे में शामिल होने के लिए किसानों के काफिले संगरूर में खनौरी बार्डर से लगातार जा रहे हैं। शनिवार को खनौरी बार्डर से करीब सौ से अधिक कारें और पचास से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियां दिल्ली की तरफ रवाना हुईं। किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे गांव खासपुर के नौजवान लवजोत सिंह, जसवीर सिंह, मुख्तयार सिंह, मनदीप सिंह, अमरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के झंडे तले दिल्ली बार्डर के लिए वह रवाना हो रहे हैं।  केंद्र सरकार किसान आंदोलन में फूट डालने के कितने भी हथकंडे अपना ले, लेकिन किसान संगठनों में एकता कायम रहेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा का विरोध करते दुकानदार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना में भाजपा की तिरंगा यात्रा रद्द  
भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से शनिवार को तिरंगा यात्रा की घोषणा की गई थी। किसान आंदोलन समर्थकों ने इस यात्रा का विरोध करने का फैसला लिया था। पुलिस को सूचना था कि इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष आमने सामने हो सकते है। ऐसे में पुलिस ने सुबह से भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए थे। शाम 4.30 बजे यात्रा की शुरुआत हुई, उससे पहले किसान समर्थक अकालगढ़ मार्केट के बाहर पहुंच गए थे। स्थिति को देखते पुलिस अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें