फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में हुआ कुछ ऐसा, सभी का दिल जीत गए नए गवर्नर

Tue, 23 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी बदनौर के शपथ ग्रहण समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि नए गवर्नर ने सभी का दिल जीत लिया। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जबरदस्त बारिश हो गई। जिसने पूरा कार्यक्रम धो डाला। शपथ लेने के बाद नए गवर्नर को कार्यक्रम अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर लेना था। जैसे ही बदनौर गार्ड ऑफ ऑनर के लिए मंच से उतरे, बारिश मूसलाधार हो गई। ऐसे में भी गवर्नर रस्म पूरी करने से पीछे नहीं हटे। बल्कि छाता लेने से भी मना कर दिया और बारिश में भीगते हुए ही गार्ड ऑफ ऑनर लिया। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को राजभवन में वीपी सिंह बदनौर को पंजाब के 35वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफदार ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, मेनका गांधी, हरसिमरत कौर बादल, वाईसी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूद रहे।

4 of 5
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से राज्यपाल की नियुक्ति के संबंध में जारी आदेश को पहले पंजाबी, फिर हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी के आदेश को अलग से सुनाया गया। राजस्थान की परंपरागत पगड़ी पहनकर बदनौर ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री बादल ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
समारोह में राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, लोकसभा सदस्य विनोद खन्ना, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, किरण खेर, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, बिक्रम सिंह मजीठिया, जत्थेदार तोता सिंह, सुरजीत सिंह रखड़ा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, अनिल जोशी, पूर्व मंत्री वाईसी चौधरी, जगमोहन सिंह कंग ने नए राज्यपाल को बधाई दी। इस मौके पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वर्तमान व पूर्व जज, चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार परिमल राय, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव एसपी सिंह और बदनौर के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें