पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई हैं। कई जगह दूल्हा और दुल्हन भी वोट डालने पहुंचे। उनका कहना था कि पहले मत का कर्तव्य निभाएंगे उसके बाद ही गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। जीरकपुर के नाभा गांव की अर्शप्रीत कौर दुल्हन के जोड़े में वोट डालने पहुंची। पोलिंग बूथ पर आई अर्शदीप ने कहा कि मतदान सबसे जरूरी है। वहीं कपूरथला में सुमित पाल सिंह शादी से पहले मतदान करने पहुंचे। उनका कहना था कि शादी बाद में, पहले मतदान। गांव से लेकर शहर तक सभी जगह दूल्हा-दुल्हन मतदान करने पहुंचे।