फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली ब्लास्ट का तरनतारन कनेक्शन: दो तरह की जिंदगी जी रहा था निशान सिंह...गांव के लोग बोले-हम मुंह नहीं खोलेंगे

Wed, 11 May 2022 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित मरवाहा, संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी निशान सिंह। - फोटो : फाइल
मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में मोहाली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए निशान सिंह के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। निशान उर्फ शाना अपने गांव कुल्ला में दो भाइयों के साथ सादगी भरा जीवन व्यतीत करता था। वहीं अपने ससुराल अमृतसर की गुरु नानक कालोनी में वह काफी ठाठ बाठ से रहता था। वहां उसके पास दो लग्जरी गाड़ियां भी हैं। आठ साल से शाना पाक बैठे तस्करों के साथ संपर्क बनाकर असलहा, गोला बारूद, हेरोइन, जाली करंसी मंगवाकर उसके बदले भारतीय करंसी पाकिस्तान में भेजता आ रहा था।

भारत-पाक अंतराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे कस्बा खालड़ा से महज सात किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव कुल्ला निवासी प्रगट सिंह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। निशान सिंह उर्फ शाना (26) उनका बेटा है। शाना का एक भाई गुरलाल सिंह मजदूरी करता है और एक हाथ से दिव्यांग है। सबसे छोटा सरबजीत सिंह छह महीने से पेट की बीमारी को लेकर अमृतसर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की कार। - फोटो : वीडियो ग्रैब
निशान उर्फ शाना का विवाह अमृतसर की रंजीत कौर के साथ हुआ था। चार वर्षीय बेटी का पिता निशान सिंह गांव में जहां सादगी भरी जिंदगी जीता था वहीं अपने ससुराल में वह ठाठ-बाठ से रहता था। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहाली ब्लास्ट - फोटो : फाइल
निशान के पिता के विरुद्ध भी कार चोरी के केस दर्ज हैं जबकि उसके साले संदीप सोनू के खिलाफ भी नशा बेचने के मामले दर्ज हैं। गांव कुल्ला की करीब ढाई हजार की आबादी वाले गांव के लोग इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बुजुर्ग मेवा सिंह कहते हैं कि मामला काफी संवेदनशील है। इसलिए हम जुबान बंद रखेंगे। निशान सिंह की मां मंजीत कौर, पिता प्रगट सिंह ने कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। हालांकिवे ये नहीं बता पाए कि आखिर उनका बेटा काम क्या करता था।

4 of 5
मोहाली स्थित पंजाब पुलिस का इंटेलिजेंस ऑफिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार निशान सिंह उर्फ शाना के विरुद्ध 11 अगस्त 2012 में मोगा में एनडीपीएस एक्ट तहत पहला केस दर्ज हुआ था। सात दिन बाद तरनतारन के थाना पट्टी में एनडीपीएस एक्ट के अधीन दूसरा मामला दर्ज हुआ। जिला तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, फरीदकोट, मोगा में निशान सिंह के खिलाफ 13 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहाली में हमले में इस्तेमाल रॉकेट लांचर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
दो वर्ष पहले निशान सिंह को हत्या का प्रयास करने के मामले में पट्टी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इसके बाद उसे फरीदकोट की जेल में तब्दील कर दिया गया। वहां पर निशान सिंह ने कई अपराधियों से मिलकर अपनी ऐसी पैठ बनाई कि उनको भी पाक की आईएसआई के साथ जोड़ लिया। 17 मार्च को जमानत पर आए निशान सिंह ने पाक में बैठे स्मगलरों के साथ नेटवर्क मजबूत बनाने के लिए कई नामी तस्करों के साथ भी उनकी बातचीत भी करवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें