फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लव मैरिज की सजा: मुंह काला कर घुमाया, दाढ़ी-बाल काटे; लेकिन यहां कहानी में एक ट्विस्ट भी है

Mon, 07 Jul 2025 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़ित युवक हरजोत के दोस्त ने गांव की लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दोनों गांव से चले गए थे। लड़की के परिजनों को शक था कि हरजोत उनके बारे में जानता है। इसी गुस्से में उन्होंने उसका मुंह काला कर उसके बाल और दाढ़ी काट दिए।
विज्ञापन
1 of 5
युवक का मुंह काला कर घुमाया - फोटो : वीडियो ग्रैब
लुधियाना के थाना मेहरबान के इलाके के गांव में एक युवक को अर्धनग्न कर उसकी दाढ़ी और बाल काट दिए गए। इसके बाद उसका मुंह काला करके घुमाया गया। युवक के माफी मांगने पर उसे छोड़ा गया। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू भी कर लिया है। उससे अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
युवक का मुंह काला करते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
दरअसल पूरा मामला लव मैरिज से जुड़ा है। बताया जाता है कि पीड़ित युवक के दोस्त ने गांव की लड़की के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और उसे ले गया।

विज्ञापन

3 of 5
युवक की दाढ़ी और बाल काटे - फोटो : वीडियो ग्रैब
लड़की पक्ष के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। अब लड़की पक्ष के युवकों ने शादी करने वाले युवक के दोस्त को पकड़ लिया। उनका तर्क था कि उसे विवाहित जोड़े के ठिकाने के बारे में पता है।

4 of 5
पीड़ित युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
पीड़ित युवक हरजोत का कहना है वह एक फैक्टरी में काम करता है। वह गांव के सैलून में ही दाढ़ी कटवाने के लिए गया था, तभी लड़की पक्ष के युवक वहां आ गए और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसकी दाढ़ी एवं बाल भी काट दिए। उसका मुंह काला किया और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक को गांव में घुमाते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पीड़ित के रिश्तेदारों के अनुसार 19 जून को हरजोत के दोस्त ने गांव की लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोपियों को शक था कि हरजोत ने उनकी मदद की और उसे पता है कि वे अब कहां हैं। इसलिए उसे प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें