लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए कुलदीप सिंह मुंडियां को देर रात कार सवारों ने तलवारों से काट डाला। माैके पर कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कुलदीप सिंह मुंडियां शुक्रवार की देर अपनी कार में फार्म हाउस से निकले थे। रास्ते में कार सवार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कार से निकाल कर आरोपी तब तक उन्हें तलवार मारते रहे, जब तक कुलदीप सिंह की मौत नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: बटाला में फायरिंग: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, बाॅडीगार्ड भी मारा गया
हैरानी की बात यह है कि जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे आस-पास कई लोग आ जा रहे थे, लेकिन किसी ने भी आगे जाकर आरोपियों को रोकने और कुलदीप सिंह को बचाने की हिम्मत तक नहीं की। एक व्यक्ति कार में बैठ कर इस पूरी वारदात की वीडियो बनाता रहा।