फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Kaur Murder: हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने क्या किया, अमृतपाल कैसे भागा यूएई? रिमांड में उगला हर सच

Wed, 18 Jun 2025 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उसका शव बठिंडा के अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था। 
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर लुधियाना निवासी कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या के दोनों आरोपियों निमरतजीत सिंह और जसप्रीत सिंह को बुधवार को बठिंडा में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी पिछले पांच दिन से पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। 

दोनों आरोपियों ने पहले दो दिन के पुलिस रिमांड के दाैरान खुलासा किया था कि हत्या के समय अमृतपाल सिंह मेहरो उनके साथ था, जो हत्या के बाद बठिंडा से सीधा अमृतसर के एयरपोर्ट के जरिए यूएई भाग गया था। पंजाब पुलिस की ओर से अब अमृतपाल को यूएई में गिरफ्तार करके पंजाब लाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंचन कुमारी उर्फ कमल काैर भाभी - फोटो : Instagram
11 जून को गाड़ी से मिली थी लाश
11 जून को भुच्चो खुर्द के पास एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का गला हुआ शव बरामद किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: Kamal Kaur Murder: आरोपी अमृतपाल के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद सरबजीत खालसा, कहा-उसकी भी जिंदगी खराब हुई

दोनों के खुलासे के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल का पासपोर्ट नंबर लेकर उसकी यात्रा डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वह हत्या के बाद अपने साथी रणजीत सिंह एवं एक अन्य अज्ञात साथी से बठिंडा से सीधे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा, वहां से वो फ्लाइट लेकर यूएई चला गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
kamal kaur - फोटो : Instagram
दो और लोग नामजद
इस खुलासे के बाद पुलिस ने जब दो दिन का रिमांड समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया तो उन्हें अदालत ने फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। बुधवार को आज रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने दोनों को फिर से अदालत में पेश किया तो उन्हें अदालत ने जेल भेज दिया। इसके अलावा उक्त मामले में पकडे़ गए आरोपियों के खुलासे के बाद रणजीत सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया था। एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि नामजद किए गए रणजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 

4 of 5
kamal kaur - फोटो : Instagram

हत्या के बाद दमदमा साहिब गए थे दोनों आरोपी

सूत्र बताते हैं कि अमृतपाल मेहरों एवं जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह ने नाै और 10 जून की मध्य रात्रि को कंचन उर्फ कमल कौर की गला दबाकर हत्या कर दी थी, तो अमृतपाल अपने दो साथियों के साथ सीधा अमृतसर एयरपोर्ट की तरफ चला गया था।



वहीं अमृतपाल के साथी निमरतजीत सिंह और जसप्रीत सिंह ने मृतका के शव समेत उसकी गाड़ी को एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ा कर दिया। उसके बाद दोनों आरोपी स्कार्पियो गाड़ी में बठिंडा से सीधे दमदमा साहिब तलवंडी साबो में माथा टेकने पहुंचे थे। वहां पर दोनों आरोपी कुछ देर के लिए रुके थे। सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी भी पंजाब को छोड़कर फरार होना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल कौर भाभी की हत्या का आरोपी निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों। - फोटो : संवाद
अमृतपाल एवं रणजीत सिंह की हो चुकी एलओसी जारी 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरो एवं उसके साथी रणजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पहले ही लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया है। लेकिन दोनों आरोपियों में से एक भी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें