मां ने की बच्चे की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना अस्पताल से चल रहा है बबिता का इलाज
हसनपुर में समाजसेवी संस्था मनुखता दी सेवा के संस्थापक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला बबिता को मानसिक बीमारी थी जिसका इलाज लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसके पति शाम लाल ने पिछले डेढ़ साल से उसकी दवा लाना बंद कर दिया था। थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर अजीतपाल सिंह ने बताया कि बबिता के पति शाम लाल ने इससे पहले हुई तीन बच्चों की मौत पर भी अब शंका जताई है। बबिता से उन तीन मौत के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।