फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 सम्मेलन: 10 हजार जवानों का पहरा, एजुकेशन मुद्दों पर बैठक शुरू, तीन जाेन में बांटा अमृतसर

Wed, 15 Mar 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में जी-20 सम्मेलन में मार्च 15 से होने वाले कार्यक्रमों के तहत 21वीं सदी के युवाओं की भविष्य की चुनौतियों से कैसे निपटा जाए और चार अलग-अलग सत्रों में क्या चर्चा होगी, इसे आगामी सत्रों में विश्व नेताओं के सामने रखा जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 7
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर में जी-20 सम्मेलन की बैठक की आज अमृतसर में शुरू हो गई है। खालसा कॉलेज और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में दो अलग-अलग कार्यक्रम भिन्न-भिन्न सेशन के तहत हो रहे हैं। 15 से 17 मार्च तक यहां शिक्षा क्षेत्र में हुई नई खोजों पर विचार किया जाएगा। कोरोना काल में पूरे विश्व को शिक्षा के क्षेत्र में हो चुके नुकसान पर भी चर्चा की जानी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री भी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

एजुकेशन वर्किंग ग्रुप में चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा रहेगी
खालसा कॉलेज में पंजाबी सभ्याचार को प्रस्तुत करती एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। खालसा कॉलेज में जी-20 के देशों के अलग-अलग झंडे भी लगाए गए हैं। एजुकेशन वर्किंग ग्रुप में चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा रहेगी। जिसमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, तकनीकी शिक्षा, काम का भविष्य, और अनुसंधान और नवाचार सहयोग के मुद्दे शामिल हैं। अलग- अलग विषयों पर भारत सरकार के एजूकेशन मंत्रलाय के अलग- अलग अधिकारी अध्यक्षता कर रहे है।

कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
खालिस्तान समर्थकों की धमकियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर को तीन जोन में बांटा गया है। सुरक्षा बलों के करीब 10000 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव भी अमृतसर पहुंचे और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला।गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में 15 मार्च को होने वाले वाई-20 शिखर सम्मेलन के लिए पैनलिस्टों और देश-विदेश के प्रतिनिधियों के आगमन पर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एसएस बहल और रजिस्ट्रार प्रो. करनजीत सिंह कहलों ने कैंपस पहुंचने पर स्वागत किया। प्रतिनिधियों को यहां के ऐतिहासिक स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन

2 of 7
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य
नोडल अधिकारी प्रो एसएस बहल ने बताया कि सम्मेलन का विषय ''वसुधैव कटुंबकम-एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य'' है। जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ के राष्ट्र शामिल हैं।

विज्ञापन

3 of 7
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

आज के कार्यक्रम
बुधवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में वाई-20 कार्यक्रमों में जी-20 समूह के देशों के युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। वाई-20 में शामिल युवाओं को बताया जाएगा कि वह भविष्य के लिए कैसे वैश्विक नेता बनें। इसमें विचारों का आदान-प्रदान करना और निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश करना शामिल है।

4 of 7
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

वाई-20 प्रोग्राम के पांच मुख्य विषय
वाई-20 प्रोग्राम के पांच मुख्य विषय हैं। इनमें शांति निर्माण और सुलह शामिल हैं, युद्ध के बिना एक युग की शुरुआत, काम का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार, और 21 वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना, स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल: एक एजेंडा युवाओं के लिए और एक साझा भविष्य लोकतंत्र और शासन में युवाओं का प्राथमिक उद्देश्य विश्व शांति बनाना है।

मार्च 15 से होने वाले कार्यक्रमों के तहत 21वीं सदी के युवाओं की भविष्य की चुनौतियों से कैसे निपटा जाए और चार अलग-अलग सत्रों में क्या चर्चा होगी, इसे आगामी सत्रों में विश्व नेताओं के सामने रखा जाएगा। यहा होने वाली विचार चर्चा के दौरान एक जमीन, एक परिवार और एक भविष्य प्रैक्टिकल रूप में सामने आएगा। 15 मार्च को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पैनलिस्ट एवं प्रतिनिधियों के अलावा उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, उच्च शिक्षा सचिव व जीएनडीयू के वीसी जसपाल सिंह संधू भी विचार पेश करेंगे।

विज्ञापन

5 of 7
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने विरोध में फूंका पुतला
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने जी-20 बैठक और लेबर-20 कांफ्रेस के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने इस दौरान जी-20 का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर,गुरबचन सिंह चाबा और रणजीत सिंह कलेर बाला की अगुआई ने किसानों में बस अड्डा कस्बा तरसिक्का और खुजाला में पुतले फूंक कर जी-20 की नीतियों का भी विरोध किया।

उन्होंने कहा कि एल-20 भी जी-20 के तहत एक समूहों जो विकासशील देशों के वर्करों संबंधी नीतियां बनाती है। आज तक जो भी नीतियां बनाई गई हैं, वह मजदूर व किसान विरोधी ही रही हैं। उन्होंने कहा कि यह समूह दुनिया के 75% व्यापार को नियंत्रित करता है और विभिन्न देशों के साथ किसान-उत्पादित खाद्य उत्पादों के व्यापार को प्रभावित करता है, जिससे किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत नहीं मिलती।

विज्ञापन

6 of 7
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

दूसरी एजुकेशन कांफ्रेस की मेजबानी करेगा अमृतसर, रचेगा इतिहास
शिक्षा मंत्रालय अमृतसर में जी-20 के दूसरे एजुकेशन वर्किंग ग्रुप की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी-20 सदस्य देश के अतिथि और आमंत्रित संगठन ओईसीडी, यूनेस्को के प्रतिनिधि भी इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें सेमिनार, प्रदर्शनी और समूह की बैठकें आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के तहत आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईएम अमृतसर और टीआईएसएस मुंबई जैसे प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों के सहयोग से आईआईटी रोपड़ द्वारा खालसा कॉलेज अमृतसर में ''अनुसंधान को मजबूत करने और समृद्ध सहयोग के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने'' पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। 15 मार्च को संगोष्ठी जी-20 देशों में अनुसंधान पहल पर आईआईएससी बेंगलुरु के निदेशक प्रोफेसर गोविंदन रंगराजन की प्रस्तुति के साथ शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जी-20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विदेशी प्रतिनिधि उठाएंगे सूफी संगीत का आनंद
पर्यटन विभाग, केंद्र सरकार व पंजाब सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 15 से 17 मार्च तक किला गोबिंदगढ़ में तीन दिवसीय सूफी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नूरां सिस्टर, मास्टर सलीम, फिरोज खान, माशा अली, अकीदत, रानी रणदीप, हशमत सुल्ताना, सुपरनंदन अमृतसरवासियों का मनोरंजन करेंगे। अमृतसर के डीसी हरप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतसर में सूफी उत्सव को वार्षिक मेले में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें