फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

विज्ञापन
1 of 9
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज युनूस खान का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है, खासकर कंगारुओं के खिलाफ। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने शतकों की हैट्रिक लगा दी है। दुबई टेस्ट की दोनों पारियों में भी युनूस शतक ठोके थे।
विज्ञापन

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

2 of 9
अबुधाबी में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्‍तान ने पहले दिन 2 शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है। पहले दिन पाक की ओर से कई अनोखे कारनामे भी बने।
विज्ञापन

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

3 of 9
युनूस खान ने टेस्ट मैच के लगातार चार पारियों में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। युनूस के पहले ऐसा कारनामा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डॉन ब्रेडमैन और इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लीफ ही कर सके हैं।

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

4 of 9
टेस्ट क्रिकेट में शतकों की हैट्रिक लगाने वाले युनूस खान पाकिस्‍तान के चौथे बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले जहीर अब्बास, मुदस्सर नजर और मोहम्मद युसूफ लगातार 3 शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। युनूस के अलावा अजहर अली ने भी शतक ठोका।
विज्ञापन

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

5 of 9
30 साल बाद पाकिस्‍तान के शीर्ष क्रम के 4 बल्‍लेबाजों ने एक टेस्ट पारी में 35 से ज्यादा का स्कोर किया है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से दिसंबर, 1983 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी बल्‍लेबाजी की थी।
विज्ञापन

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

6 of 9
टेस्ट क्रिकेट में 90 साल बाद किसी बल्‍लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्‍लेबाजी कर उसका कबाड़ा निकाल दिया। युनूस ने लगातार 3 शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया है। इससे पहले कंगारुओं के खिलाफ 1924-25 में खेली गए एशेज सीरीज में हर्बर्ट सटक्लीफ ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

7 of 9
पाकिस्तान की ओर से पिछले 8 सालों में महज तीसरी बार टेस्ट मैच में उसके ओपनरों ने लगातार दो बार 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की है। दुबई टेस्ट की दूसरी पारी में ओपनरों ने 71 रन जोड़े और अबुधाबी टेस्ट की पहली पारी में 57 रन जोड़े।

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

8 of 9
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की ओर से अब तक 6 शतक लग चुके हैं। पाक टीम की बदली हुई सूरत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999 से 2010 के बीच सिर्फ 6 शतक लगे थे।
विज्ञापन

90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'

9 of 9
युनूस खान ने टेस्ट करियर में अब तक 28 अर्धशतकों के अलावा 27 शतक लगाए हैं। वह पाक के सबसे सफलतम बल्‍लेबाज हैं। उनकी अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में बदलने का औसत 0.96 है। जबकि डॉन ब्रेडमैन ने 13 अर्धशतक लगाए और 29 शतक, उनका औसत 2.23 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें