नवंबर में कोई बड़ा त्योहार नहीं है लेकिन इस महीने एक नहीं कई चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्में कतार में हैं। कुछ तो विवादित भी हैं।
विज्ञापन
क्या जबर्दस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं नवंबर में
2 of 7
इस महीने की शुरुआत रंगरसिया फिल्म से होगी। केतन मेहता की यह फिल्म नंदना सेन और रणदीप हुड्डा के बोल्ड दृश्यों की वजह से चर्चाओं में है। फिल्म चित्रकार रवि वर्मा की कहानी कहती है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
क्या जबर्दस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं नवंबर में
3 of 7
इसी शुक्रवार पुरानी शौकीन की रीमेक फिल्म द शौकीन्स रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पीयूष मिश्रा, अनुपम खेर और अन्नू कपूर की खास भूमिका है।
क्या जबर्दस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं नवंबर में
4 of 7
14 नवंबर को यशराज बैनर की फिल्म किल दिल रिलीज होगी। शाद अली निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, परिणिती चोपड़ा और गोविंदा की मुख्य भूमिका है। गोविंदा लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्या जबर्दस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं नवंबर में
5 of 7
अगले शुक्रवार 21 नवंबर को गोविंदा की ही एक और फिल्म हैप्पी इंडिंग रिलीज होगी। इस फिल्म में गोविंदा के साथ सैफ अली खान, इलियाना डीक्रूज और कल्कि कोचलीन की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन राजनिधी मोरू और कृष्णा डीके ने किया है।
विज्ञापन
क्या जबर्दस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं नवंबर में
6 of 7
इमरान हाशमी और संजय दत्त की चर्चित फिल्म ऊंगली 28 नवंबर को रिलीज होगी। रेंसिल डिसल्वा की इस फिल्म में रणदीप हुड्डा की भी खास भूमिका है। इस फिल्म की शूटिंग संजय दत्त ने जेल जाने से कुछ दिन पहले ही पूरी की थी।
अनुभव सिन्हा के निर्माण में बनी जिद फिल्म भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की बहन बार्बी चोपड़ा डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर अति चर्चाओं में है।