एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन और बल्लेबाज सुरेश रैना को मौका नहीं दिया गया है। दोनों महेंद्र सिंह धोनी के करीबी क्रिकेटर माने जाते हैं और आज उन्हें कोहली की कप्तानी में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
2 of 10
आयोजकों ने मैदान पर फिल ह्यूज के टेस्ट कैप नंबर 408 को लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मैच के पहले 63 सेकंड का मौन भी रखा गया। साथ ही दोनों टीमों ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
3 of 10
टेस्ट मैच शुरू होने से पहले फिल ह्यूज को श्रद्धांजलि देने के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और वरुण आरोन। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क एक बार फिर भावुक हो गए थे।
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
4 of 10
बाउंसर को क्रिकेट में प्रतिबंधित किए जाने की मांग के बीच एडिलेड टेस्ट में इसकी धमक दिखाई दी। इशांत शर्मा के बाउंसर से बचने की कोशिश करते शेन वॉटसन।
विज्ञापन
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
5 of 10
विराट कोहली के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि उन्होंने टेस्ट मैच की कप्तानी करने का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
6 of 10
फिल ह्यूज की मौत से सबसे ज्यादा टूटने वाले खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर भी शामिल थे। वॉर्नर ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन आतिशी पारी खेलते हुए शतक ठोका। शतक जमाने के बाद कप्तान माइकल क्लार्क से बधाई लेने के दौरान दोनों फिर से भावुक हो गए।
विज्ञापन
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
7 of 10
फिल ह्यूज की मौत के बाद पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने इस बिछड़े क्रिकेट सितारे को याद किया। ह्यूज के दोस्त डेविड वॉर्नर ने एडिलेड टेस्ट के पहले दिन जैसे शतक ही पूरा किया उन्होंने ऊपर की तरफ इशारा करते हुए शायद अपने दोस्त को सलामी देने की कोशिश की।
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
8 of 10
फिल ह्यूज की मौत माना जा रहा था कि दोनों टीमों में मैत्रीपूण सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इस तस्वीर को देखकर नहीं लगता कि सब कुछ सही हो रहा है। वरुण आरोन ने क्रीज पर आए कप्तान माइकल क्लार्क को जैसे ही बाउंसर फेंकी तो बल्लेबाज ने गेंदबाज की इस हरकत पर नाराजगी दिखाते हुए कुछ टिप्पणी कर दी।
पहले ही दिन दिख गई दोनों टीमों के बीच तल्खी
9 of 10
फिट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने इस मैच में उतरने का फैसला लिया लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उनके पीठ का दर्द उभर गया और उन्हें 60 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।