फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माने हुए टोटके जिनसे चमक जाती है हर किसी की किस्मत

Mon, 08 Feb 2016 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
तंत्र शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बताए गए इन टोटकों को अपने दैनिक जीवन की आदतों में शुमार कर लेता है तो उसकी हर परेशानी दूर हो सकती है।
विज्ञापन

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

2 of 11
रोज सुबह अपनी हथेलियां देखें
रोज सुबह उठने के बाद कुछ पल तक अपनी हथेलियों को निहारना चाहिए और इसके बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर फिराना चाहिए। पौराण‌िक कथाओं में ऐसा कहा गया है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और कलाई की ओर वाले भाग में भगवान विष्‍णु का स्‍थान होता है। इसलिए सुबह हथेली देखना शुभ माना गया है।
विज्ञापन

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

3 of 11
पहली रोटी गाय को खिलाएं
भोजन के लिए बनाई जा रही रोटियों में पहली रोटी गाय को खिलाना चाहिए। माना जाता है कि गाय के शरीर में वास कर रहे सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

4 of 11
चींटियों को आटा डालें
चीनी मिला हुआ आटा चीटिंयों को खिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। और यही पुण्य आपकी किस्मत बदलने में सहायक होता है।
विज्ञापन

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

5 of 11
देवताओं को फूल चढ़ाएं
घर में स्‍थापित देवी-देवताओं को फूलों से सजाना चाहिए। ध्यान रहे कि फूल ताजे हों और स्नान करने के बाद ही तोड़े गए हों। सच्चे मन से फूल चढ़ाने पर देवी देवता प्रसन्न होते हैं और इंसान के जीवन विघ्नों को दूर करते हैं।
विज्ञापन

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

6 of 11
सुबह घर में झाड़ू लगाएं
घर की सफाई तो सभी करते हैं लेकिन अगर यह काम सुभ किया जाए तो ज्यादा अच्छा होता है। माना जाता है कि घर में सुबह झाड़ू पोछा करने से घर में लक्ष्मी आती है।
विज्ञापन

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

7 of 11
मछलियों को चारा डालें
अगर आपके आस-पास कोई तालाब, नदी या झील है वहां जाकर रोज मछलियों को कुछ खाने के लिए जैसे आटे की गोलियां बनाकर डालें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही आसान उपाय है।

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

8 of 11
माता-पिता का आशीर्वाद लें
घर से जब भी बाहर निकलें तो अपने बुजुर्गों का पैर छूकर आर्शीवाद लें। ऐसा करने से आपकी खराब चल रही ग्रह दशा में सुधार होगा और परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

9 of 11
पीपल पर जल चढ़ाएं
संभव हो तो रोज सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। माना जाता है कि पीपल के पेढ़ में भगवान का विष्‍णु का वास होता है और इससे वह प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

10 of 11
खाली हाथ घर न जाएं
बाहर से शाम को जब भी घर जाएं तो कुछ न कुछ जरूर ले जाएं भले ही वह किसी पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो।
विज्ञापन

10 माने हुए टोटके ज‌िनसे चमक जाती है हर क‌िसी की क‌िस्मत

11 of 11
10 वां उपाय घर से बाहर जाते समय कुछ पैसे अपनी जेब से न‌िकालकर भगवान के पास रखें और शाम में जब लौटें तो उसे धूप दीप ‌द‌िखाकर क‌िसी गुल्लक में जमा करते जाएं। कम से कम 43 द‌िनों तक ऐसे करने से धन लाभ के मार्ग में आने वाली बाधा दूर होती है और बरकत बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें