फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्यान

Mon, 13 Jul 2015 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मानसून आने पर तन और मन जैसे तरो ताजा हो जाता है। लेकिन ऐसे में अगर सावधानी न बरती जाए तो यही मानसून कई मुसीबतों का कारण बन सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को खासकर अपनी और अपने होने वाले बच्चे की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

2 of 9
मानसून में गर्मियों के मुताबिक ज्यादा पसीना आता है क्योंकि नमी बढ़ जाती है। तंग और कसे हुए कपड़े पहनने से बचें। सिंथेटिक से बने कपड़े न पहनें क्योंकि वे ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं।
विज्ञापन

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

3 of 9
दिन में कम से कम दो बार जरूर नहाएं ताकि शरीर में ठंडक बनी रहे। एक गीला तौलिया हमेशा अपने पास रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आप चेहरा व शरीर पोंछ सकें। घर से बाहर कभी भी नंगे पांव न निकलें क्योंकि धूल मिट्टी वाले पानी में पैर पड़ने पर इंफेक्शन हो सकता है।

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

4 of 9
समय समय पर पानी पीती रहिए और इस बात का ध्यान रखिए कि पानी साफ हो। अगर आपको सिरदर्द, थकान, कम भूख या चक्कर जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। सड़क के किनारे का खाना खाने से बचें।

विज्ञापन

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

5 of 9
चूंकि आप ज्यादातर समय घर में बिता रही हैं खासकर अगर आखिरी के महीने हैं तो, इसलिए जरूरी है कि घर पूरी तरह साफ हो। बाथरूम और फर्श को साफ करने के लिए अच्छी क्वालिटी का किटाणुनाशक इस्तेमाल करें। घर में मख्खियों, कीड़ों, कॉकरोटों को आने से रोकने के लिए पेस्ट कंट्रोल करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

6 of 9
कोशिश करें मानसून में घर के अंदर पौधे न रखें क्योंकि इसमें पानी जमने पर मच्छरों का आना बढ़ जाता है जो मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां पैदा करता है।
विज्ञापन

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

7 of 9
हैपटाइटिस और टाइफॉइड जैसी बीमारियों से दूर रहने के लिए पहले ही वैक्सीनेशन करा लें क्योंकि ये बीमारियां बारिश के मौसम में ज्यादा पनपती हैं।

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

8 of 9
इस मौसम में हैजा और लेप्टोसिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। लेप्टोसिरोसिस, एक जीवाणु के जरिए पनपता है जो गर्भवती महिला के गर्भ तक पहुंच सकता है। लेप्टोसिरोसिस संक्रमण गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन

गर्भवती हों तो इस मौसम में यूं रखें अपना ध्‍यान

9 of 9
इसलिए मानसून में इन टिप्स को अपना कर आप सभी बीमारियों से बच सकती हैं और अपने होने वाले बच्चे को भी स्वस्थ जीवन दे सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें