फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने बॉस संग किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

Mon, 13 Jul 2015 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सीरियलों में ऑफिस-ऑफिस का प्यार कई बार देखने को मिला है और ये वो हीरोइनें हैं जिन्होंने सीरियल में अपने ही बॉस के साथ सात फेरे लेकर उनके दिलों पर राज किया। ऐसा लगता है ये ऑफिस काम करने नहीं, इश्क लड़ाने जाती थीं।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

2 of 9
सीरियल 'थपकी प्यार की' में आजकल चारों तरफ प्यार की हवाएं चल रही हैं। थपकी और उसके बॉस ध्रुव के बीच ऑफिस में फाइल एक्सचेंज होते होते दिल एक्सचेंज हो गए हैं।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

3 of 9
वहीं सीरियल 'रिपोर्टर्स' में भी जूनियर रिपोर्टर अनन्या अपने सीनियर एंकर कबीर से प्यार करने लगती है। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ रहा है।

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

4 of 9
'अजीब दास्तां है ये' में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शोभा जिस ऑफिस में काम करती है, वहीं उसके बॉस विक्रम से उसकी अच्छी दोस्ती हो जाती है जो जाहिर है धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

5 of 9
सीरियल 'गीत' में एम्लॉई और बॉस के बीच की लव स्टोरी ने इस सीरियल को सुपरहिट बना दिया था। बेचारी गीत को हर बार मान ने मुश्किलों से बचाया। आखिरकार गीत मान के ही ऑफिस में काम करने लगती है और नोंक झोंक के बीच दोनों में प्यार हो जाता है।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

6 of 9
यहीं हाल सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' का था। अर्णव के ऑफिस में काम करने वाली खुशी कोई न कोई गलती करती ही है जिससे अर्णव उससे नफरत करे लगता है लेकिन हालात ही कुछ ऐसे बनते हैं लेकिन दोनों की शादी हो जाती है और आखिर में प्यार भी।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

7 of 9
हद तो तब हो गई जब सीरियल के निर्देशकों ने दूसरे भाग में भी यहीं स्टोरी अपनाई। 'इस प्यार को क्या नाम दूं- एक बार फिर' में भी आस्था की शादी अपने बॉस श्लोक से हो जाती है जो उससे बदला लेना चाहता है, लेकिन आखिर में दोनों को प्यार हो ही जाता है।

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

8 of 9
'कुछ तो लोग कहेंगे' में भी डॉक्टर निधि अपने सीनियर डॉक्टर आशुतोष से प्यार कर बैठती है। दोनों की उम्र में भी बहुत अंतर है लेकिन फिर भी ये प्यार का ममला है। आशुतोष भी निधि को पसंद करने लगता है और उनकी शादी हो जाती है।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने बॉस संग ‌किया ईलू-ईलू, ऑफिस को बनाया 'लव अड्डा'

9 of 9
और इस लिस्ट में सबसे आगे अगर कोई है तो वो है जस्सी। सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं में जस्सी अपने बॉस अरमान को मन ही मन पसंद करने लगती है लेकिन जस्सी की शक्ल की वजह से अरमान उसे घास भी नहीं डालता। फिर होता है जस्सी का मेकओवर और अरमान को हो जाता है जस्सी से प्यार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें