फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान अपहरण की 5 वारदातें, जिनसे दहल गया हिंदुस्तान

विज्ञापन
1 of 6
1. भारत में सबसे पहला विमान अपहरण 30 जनवरी 1969 को हुआ था। इंडियन एयरलाइंस का ये प्लेन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। इसे महज 16 साल के एक युवक हासिम कुरैशी नकली बंदूक के दम पर अगवाकर लाहौर ले गया था।
विज्ञापन

विमान अपहरण की 5 वारदातें, जिनसे दहल गया हिंदुस्तान

2 of 6
2. इंडियन एयरलाइंस की दिल्ली-जयपुर-मुंबई फ्लाइट (आईसी 491) को भी हाइजैक कर लाहौर ले जाया गया था। यह घटना 10 सितंबर 1976 की है। इस हाइजैकिंग में पाकिस्तानी सरकार ने तत्परता दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं से बातचीत के बाद अगले दिन ही यात्रियों और कर्मचारियों को भारत वापस भेज दिया था।
विज्ञापन

विमान अपहरण की 5 वारदातें, जिनसे दहल गया हिंदुस्तान

3 of 6
3. 24 अगस्त 1984 को सात सिखों ने मिलकर दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान को हाइजैक कर संयुक्त अरब अमीरात ले गए थे। यूएई के रक्षा मंत्री रशिद अल-मखतूम ने बातचीत के जरिए सिख युवकों को यात्रियों को छोड़ने पर राजी कर लिया था।

विमान अपहरण की 5 वारदातें, जिनसे दहल गया हिंदुस्तान

4 of 6
4. भारतीय विमानन के इतिहास में सबसे बड़ी वारदात एयर इंडिया के कनिष्क विमान के साथ हुई। यह घटना 23 जून 1985 की है, जब लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने से पहले उसमें बम धमाका हो गया। धमाके में विमान में सवार 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हाइजैकिंग को खालिस्तानी समर्थकों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विमान अपहरण की 5 वारदातें, जिनसे दहल गया हिंदुस्तान

5 of 6
5. 24 अप्रैल 1993 में दिल्ली-श्रीनगर बोइंग विमान को हाइजैक कर लिया गया। इस विमान में 141 यात्री सवार थे। हाइजैकरों की मंशा थी कि इस विमान को काबुल ले जाया जाए लेकिन इसे अमृतसर में ही उतार लिया गया। इसके बाद एनएसजी कमांडो ने दो हाइजैकरों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान अपहरण की 5 वारदातें, जिनसे दहल गया हिंदुस्तान

6 of 6
6. 24 दिसंबर 1999 का दिन भारतीय विमानन इतिहास में एक काले दिन के नाम से जाना जाता है। इस दिन एक बड़े प्लेन हाइजैक को अंजाम दिया गया था जिसे 'कांधार हाइजैक' के नाम से जाना जाता है। नेपाल के काठमांडु से दिल्ली आ रही इंडियन एयरलाइंस के विमान को आतंकियों ने हाइजैक कर लिया और उसे तालिबान के कांधार ले गए। करीब एक हफ्ते बाद मौलाना मसूद अजहर और अन्य आतंकियों की रिहाई के बाद प्लेन को छोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें