फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

विज्ञापन
1 of 8
जेएनयू में भड़का विवाद अब उस स्तर तक जा पहुंचा है कि फिल्मकार इस पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक प्रकाश झा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते दिनों हुए विवाद पर फिल्म बना सकते हैं।  हालांकि पहले भी आंदोलनों ने फिल्मकारों का ध्यान खींचा है। लेकिन इनमें हमेशा एक डर बना रहता है कि फिल्म का विरोध हो सकता है, उसे प्रतिबंधित किया जा सकता है और क्या फिल्मकार निष्पक्ष होकर फिल्म बना पाएंगे!
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

2 of 8
इससे पहले प्रकाश झा की ‌फिल्‍म 'सत्याग्रह' (2013) को अन्ना आंदोलन से प्रेरित बताया गया था। इसमें अमिताभ बच्चन के किरदार की तुलना सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से जोड़ कर देखा गया था। हालांकि इसको लेकर प्रकाश झा ने कभी साफ नहीं कहा कि उनकी फिल्‍म और अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का कोई सीधा वास्ता है या नहीं। लेकिन इससे पहले कुछ फिल्में बनी हैं, जिनका सीधा वास्ता आंदोलनों से है।
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

3 of 8
साल 2005 में आई 'मंगल पांडेः द राइजिंग' का सीधा ताल्लुक सन 1857 के आंदोलन से है। केतन मेहता की इस फिल्म की रिलीज के वक्त भी भारतीय जनता पार्टी ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसमें 1857 के आंदोलन का सजीव चित्रण खींचा गया था, साथ सती प्रथा का भी चित्रांकन किया गया था।

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

4 of 8
यूं तो भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के आंदोलन पर कई फिल्में 'शहीद (1948), शहीद-ए-आजम भगत सिंह (1954), शहीद भगत सिंह (1963),  शहीद-ए-आजम (2002), द लिंजेंट ऑफ भगत सिंह (2002), 23 मार्च 1931: शहीद (2002)' बनीं। लेकिन भगत सिंह आंदोलन का सबसे सीधा जुड़ाव साल 1965 में आई फिल्म 'शहीद' है। इस फिल्म में भगत सिंह के करीबी और सहयोगी बटुकेश्वर दत्त ने भी अपनी जानकारियां दी थीं। जिससे सच के काफी करीब पहुंचा गया था।
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

5 of 8
जबकि साल 2012 में आई फिल्म 'चिटगांव' ने 1930 के चिटगांव विद्रोह (ब्रीटिश राज के खिलाफ आंदोलन) पर बनी सबसे शानदार फिल्म है। इसमें आंदोलन के हीरो रहे सूर्य सेन की सटीक चित्रांकन किया गया है। इसके निर्देशक बेदब्रत पैन थे। इसमें मनोज वाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने निभाया था।
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

6 of 8
यूं तो नेता जी से जुड़े तथ्यों पर आज भी कई तरह बातें सामने आती रहती हैं। लेकिन उनके आंदोलन को फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगेटन हीरो' बिल्कुल सही ढंग से प्रस्तुत करती है। साल 2004 में इस फिल्म को मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल ने बनाया था। अभिनेता सचिन खेडेकर इसमें बोस के किरदार को निभाया नहीं बल्कि ‌जिया था।
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

7 of 8
काकोरी कांड व लाला लाजपत राय की हत्या के बाद जेपी सांडर्स की हत्या से संबंध रखने वाली फिल्म 'रंग दे बसंती' इसी श्रेणी की एक फिल्‍म है। साल 2006 में फिल्‍मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने ये फिल्‍म बनाई है। आमिर खान इसमें मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में

8 of 8
चिटगांव विद्रोह पर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने भी फिल्म बनाई है। इसमें अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिका में हैं। हालांकि देश के सबसे बड़े आंदोलन जय प्रकाश आंदोलन पर कोई उल्लेखनीय फिल्म नजर नहीं आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें