उत्तर प्रदेश के बागपत में कॉलेज गई लापता दसवीं की छात्रा साक्षी चौहान का 11वें दिन पूठड़ गांव में ईख के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए लोगों ने विधायक लोकेश दीक्षित के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
2 of 12
आक्रोशित लोगों ने वाहनों पर पथराव किया और तोड़फोड़ कर अमीनगर सराय-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों की पुलिस अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। बाद में डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव में टकराव की स्थिति बन गई है। हत्या भी एक दिन पहले ही की गई है।
विज्ञापन
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
3 of 12
पूठड़ गांव का एक किशोर रविवार सुबह करीब 11 बजे शौच के लिए खेत में गया था। उसे सड़क से सटे गांव निवासी जैकी पुत्री छोटेलाल के ईख के खेत में एक लड़की का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
4 of 12
सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त छात्रा साक्षी के रूप में हुई। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पर बसपा विधायक लोकेश दीक्षित भी पहुंच गए।
विज्ञापन
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
5 of 12
लोगों ने घटनास्थल पर ही हत्यारों का पता लगाने की मांग की, लेकिन पुलिस मौका पाकर शव को वहां से उठा ले गई। इस पर लोग और भड़क उठे और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की।
विज्ञापन
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
6 of 12
विधायक ने लोगों के साथ अमीनगर सराय मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान उनकी एसपी रवि शंकर छवि और अन्य अफसरों से नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि केस की सीबीआई जांच हो। इस मामले में जल्द ही महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
7 of 12
जब तक साक्षी के हत्यारों का पता नहीं चलेगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि साक्षी का शव बरामद हुआ है। उसकी हत्या किसने और क्यों की इसका जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के नाम पर चुप्पी साध ली।
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
8 of 12
ये है मामला-शामली के गांव खेड़ी खुशनाम गांव की साक्षी चौहान, खिंदौड़ा गांव में ननिहाल में रहती थी। 31 दिसंबर को वह आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज अमीनगर सराय में पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला था। साक्षी के पिता ईश्वर सिंह की छह साल पूर्व तथा ताऊ करण सिंह की छह माह पूर्व जमीन की रंजिश में हत्या हो चुकी है। इसी के चलते वह अपने गांव से खिंदौड़ा आई हुई थी।
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
9 of 12
साक्षी चौहान का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और एसपी रवि शंकर छवि के बीच जमकर जुबानी जंग हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली। एसपी ने विधायक से यहां तक कहा कि विधायक जी आप शांत रहो, हमें अपना काम करने दो। विधायक ने भी उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
10 of 12
छात्रा का पूठड़ गांव के खेत में शव मिलने की जानकारी मिलते ही विधायक वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले छात्रा को देखा। उसके बाद वे एसपी के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि कप्तान साहब कब तक जनपद में हमारी बेटियों की दरिंदे हत्या करते रहेंगे। साक्षी को बरामद करने के लिए आपको पूरा समय दिया गया, लेकिन अंत में हमें क्या मिला। यह पहली घटना नहीं है। ऐसा अनेक बार हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
11 of 12
किसने क्या कहा.... विधायक:एसपी साहब क्या हमारी बेटियों के साथ ऐसा ही होता रहेगा। एसपी:साक्षी को बरामद करने का काफी प्रयास किया गया। विधायक:फिर छात्रा बरामद क्यों नहीं हुई। एसपी:हमने अपना काम किया है। शनिवार को मैने स्वयं पुलिस के साथ जंगल खंगाला था।
साक्षी हत्याकांड: पुलिस के साथ हाथापाई, जमकर हुआ बवाल
12 of 12
विधायक:तलाश करते तो साक्षी सकुशल बरामद होती। एसपी:विधायक जी नेतागिरी मत करो, हमें अपना काम करने दो। विधायक:कप्तान साहब आप लोकेश दीक्षित को नहीं जानते। एसपी:विधायक जी आपको जो करना है करो, मुझे अपना काम करने दो।