गुजरात में अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस का दृश्य ताजा हो गया जब स्टाफ नर्सों ने मरीजों के सामने गरबा डांस किया। मरीजों की जिंदगी से खिलावाड़ की घटना को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: अस्पताल के ICU वार्ड में नर्सों ने किया गरबा
2 of 6
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नितिनभाई पटेल अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल के दौरे पर थे। यहां उनके सम्मान में डॉक्टरों और नर्सों ने आईसीयू में मरीजों के सामने गरबा खेला।
विज्ञापन
तस्वीरें: अस्पताल के ICU वार्ड में नर्सों ने किया गरबा
3 of 6
वीडियो सामने आने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन से जवाब देते नहीं बन रहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। इसके बाद डॉक्टरों और नर्सों ने आईसीयू में गरबा खेला। इस दौरान आईसीयू को खूब सजाया गया था और तेज म्युजिक बजाया जा रहा था। मरीज बिस्तर पर लेटे थे और डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के कर्मचारी उनके सामने गरबा खेलते रहे।
तस्वीरें: अस्पताल के ICU वार्ड में नर्सों ने किया गरबा
4 of 6
इस संबंध में जब स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके जाने के बाद आईसीयू में गरबा किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल से इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: अस्पताल के ICU वार्ड में नर्सों ने किया गरबा
5 of 6
हालांकि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एचके भवसार का कहना है कि गरबा खेलने का कोई कार्यक्रम था ही नहीं और जिन लोगों ने इसमें भाग लिया है उन सबकों अस्पताल ने नोटिस जारी कर दिया है।