फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मोदी की पसंद इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री मोदी की पसंद बने इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल 36 राफेल लड़ाकू विमान ही खरीदेगी।
विज्ञापन

PICS: मोदी की पसंद इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

2 of 7
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने यूपीए सरकार के प्रस्तावित 126 राफेल लड़ाकू विमान सौदे को आर्थिक रूप से अव्यावहारिक और गैरजरूरी बताया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार केवल 36 राफेल लड़ाकू विमान ही खरीदेगी। इसे रणनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

PICS: मोदी की पसंद इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

3 of 7
मोदी सरकार ने 20 अरब डॉलर से अधिक के 126 राफेल लड़ाकू विमान सौदे को रद्द कर दिया है, जिसके लिए करीब तीन साल पहले यूपीए सरकार में दासॉल्ट को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया गया था।

PICS: मोदी की पसंद इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

4 of 7
परिकर ने पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी द्वारा शुरू की गई निविदा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने इसमें इस तरह रुकावट डाली कि राफेल सौदा कभी लागू ही नहीं हो पाया।
विज्ञापन

PICS: मोदी की पसंद इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

5 of 7
इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कांग्रेस की इस आलोचना को भी खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्रालय और सैन्य परियोजनाओं पर निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था रक्षा खरीद परिषद की अवहेलना की।
विज्ञापन

PICS: मोदी की पसंद इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

6 of 7
उन्होंने कहा कि करार पर काम करने लिए गठित कमेटी दो-तीन महीने में अपना काम पूरा कर लेगी। रक्षा मंत्री ने इसके साथ ही कहा कि राफेल विमान मिग-21 का स्थान नहीं ले सकते, इसका स्थान स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: मोदी की पसंद इन लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

7 of 7
परिकर ने एंटनी द्वारा इस कंपनी पर जोर देने के लिए आश्चर्य जताया। मालूम हो कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे के समय सरकार से सरकार (जीटूजी) करार के तहत 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें