पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच शिया और सुन्नी पक्षों में हुई रंजिश ने खिर्वा जलालपुर में बवाल करा दिया। बृहस्पतिवार को प्रधान पद के दो दावेदारों और उनके समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर फायरिंग हुई। पेट्रोल बम फेंके गए।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
2 of 15
धारदार हथियार चले और पथराव किया गया। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गए। डीएम पंकज यादव, डीआईजी रमित शर्मा और एसपी देहात मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
3 of 15
बवाल में मारा गया युवक शिया समुदाय से तो दूसरा पक्ष सुन्नी होने के कारण गांव में तनाव तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिसमें 56 लोगों को नामजद किया गया है।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
4 of 15
खिर्वा जलालपुर में प्रधान पद के दावेदार सपा नेता शाह अब्बास जैदी और इरफान ठेकेदार पक्ष में काफी समय से तनातनी चल रही है। इरफान पक्ष का आरोप है कि जैदी पक्ष ने गांव के प्रधान रजी मोहम्मद और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिया।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
5 of 15
इसे लेकर बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा नौ बजे दोनों पक्षों के लोगों में गांव के हुसैनी चौक पर संघर्ष हो गया। आमने-सामने की फायरिंग हुई, पेट्रोल बम और धारदार हथियार से हमला किया गया।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
6 of 15
संघर्ष में रईस अब्बास उर्फ मुन्ना (25) पुत्र फतेह मोहम्मद की मौत हो गई। जबकि, 18 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
7 of 15
बवाल की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसके सामने भी बवाल चलता रहा। इसके बाद जिले भर से खिर्वा गांव में फोर्स बुलाई गई।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
8 of 15
संघर्ष के दौरान धार्मिक स्थल और स्कूलों में घुसकर एक-दूसरे को तलाशा गया। इसके चलते स्कूलों की छुट्टी करके शिक्षकों ने अपनी देखरेख में बच्चों को घरों तक सुरक्षित पहुंचाया।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
9 of 15
इंस्पेक्टर, सीओ, एसडीएम ब्रजभान सिंह, एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग, एडीएम दिनेशचंद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोपहर बाद डीएम पंकज यादव भी गांव पहुंचे। उन्होंने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
10 of 15
डीआईजी रमित शर्मा भी पहुंचे और गांव में फ्लैग मार्च कराकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। वहीं, फायर ब्रिगेड भी बुलवाया गया। इस बीच, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अयूब अंसारी मृतक रईस के घर पहुंचे और सपा के जिला सचिव शाह अब्बास जैदी को ढांढस बंधाते हुए उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
11 of 15
पुलिस ने रईस का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव से अधिकतर लोग पुलिस कार्रवाई के डर से घर छोड़कर भाग गए हैं। डीआईजी रमित शर्मा का कहना है कि घटना गंभीर है। फिलहाल गांव में तनाव की कोई बात नहीं है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
12 of 15
शिया पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों के मंसूबे ठीक नहीं थे। हमले के दौरान वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
13 of 15
खिर्वा जलापुर में बृहस्पतिवार को हुए बवाल के बाद डीएम पंकज यादव ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गांव में सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। साथ ही मुचलका पाबंद होकर जमानत पर चल रहे लोगों को जेल भेजा जाएगा।
चुनावी रंजिश में शिया-सुन्नी भिड़े, एक की हुई मौत
14 of 15
बृहस्पतिवार को चुनावी रंजिश में सरधना थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में दो पक्षों के बीच बवाल के बाद डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष सरधना को निर्देश दिया कि वह खिर्वा जलालपुर के जितने भी शस्त्र लाइसेंस धारक हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही गांव के सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर पत्रावली भेजें।
एसडीएम सरधना को निर्देश दिया कि गांव के जितने भी लोग मुचलका पाबंद हैं और जमानत पर हैं, उनकी जमानत रद की जाए। इस पर उन्हें बताया गया कि कुछ दिन पहले ही 22 लोग मुचलका पाबंद हुए थे। डीएम ने सभी की जमानत रद करते हुए जेल भेजने के आदेश दिए। कहा कि अन्य जितने भी बवाली हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।