फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 17
मौलाना मुफ्ती अबुल हसन अरशद कांधलवी ने कहा कि पैगंबरों, अवतारों और धर्म गुरुओं की शान में गुस्ताखी करने वालों को फांसी का कानून बनना चाहिए। ऐसे लोगों की नागरिकता भी समाप्त होनी चाहिए। मुल्क में अमन के लिए हमें भाईचारे के साथ रहना है। इस्लामिया इंटर कॉलेज में फलाहे इंसानियत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद की निंदा करते हैं।
सभी फोटो-ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फनगर,संभल।
विज्ञापन

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

2 of 17
आतंकवाद के नाम पर दुनियाभर में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहे हैं। इस्लाम को बदनाम करने और मिटाने की कोशिशें हो रही हैं। अमेरिका, इजराइल और रूस मुस्लिमों का खात्मा करने में लगे हैं। सीरिया में बेगुनाहों को मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले को बख्शा न जाए। हिंदुस्तान में ऐसा कानून बनाया जाए कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मजहब के पैगंबर, अवतार और धर्मगुरुओं पर कीचड़ न उछाल सके। ऐसे लोगों की हुकूमतें हिंद नागरिकता भी खत्म करे।
विज्ञापन

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

3 of 17
मेरठ से आए मुफ्ती खुर्शीद साहब ने कहा कि कहीं मुसलमानों को आतंकवाद के नाम पर झूठा फंसाया जा रहा है, तो कहीं निर्दोष मुस्लिमों पर बमबारी की जा रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। मौलाना अबुल समंद ने कहा कि इस्लाम और आतंकवाद का कोई वास्ता नहीं है। इस्लाम शांति और भाईचारे का पैगाम देने वाला मजहब है। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा कि मुसलमान देश में अमनचैन चाहता है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हम सभी को मिलकर सद्भाव का परिचय देना चाहिए। मौलाना शौकत, मौलाना शमीम, मुफ्ती शाह आलम, मौलाना मोनिस, मौलाना शाह आलम ने भी संबोधित किया। संचालन कारी खालिद और शमशाद ने किया।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

4 of 17
कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन के लिए दुआ कराई गई। सोसायटी के महासचिव आदिल जिलानी ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। फलाहे इंसानियत वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता व्यवस्था को बनाने में लगे रहे। मीनाक्षी चौक से लेकर इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान तक कार्यकर्ताओं ने स्वयं कमान संभाले रखी।
विज्ञापन

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

5 of 17
भीड़ से जहां अफसरों के हाथ-पांव फूले हुए थे, वहीं इन कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से काम लिया। मुजस्सिम एडवोकेट, एहसान, इकराम, दिलशाद कुरैशी, आफताब कुरैशी, सुल्तान चौधरी, सरताज कुरैशी, फैसल, नदीम, अब्दुल्ला, हैप्पी, अब्दुल गफ्फार, मतलूब, अरशद, दिलशाद पहलवान, नूरइलाही, इसराइल का सहयोग रहा। पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी के विरोध में शहर में आई 30 हजार की भीड़ ने अमन-चैन की सांसें फुलाए रखीं।
विज्ञापन

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

6 of 17
जुमे की नमाज के बाद शहर में मुसलिमों का सैलाब सड़कों पर उतरा तो माहौल में खौफ पसर गया। दुकानों के शटर गिर गए और फिजां में अफवाहें तैरने लगीं। भारी भीड़ को देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आसपास के जिलों से फोर्स मंगाया गया। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई। आर्य समाज रोड के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई। दिनभर शहर आरएएफ और अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहा।
विज्ञापन

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

7 of 17
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी के विरोध में शहर में आई 30 हजार की भीड़ ने अमन-चैन की सांसें फुलाए रखीं। जुमे की नमाज के बाद शहर में मुस्लिमों का सैलाब सड़कों पर उतरा तो माहौल में खौफ पसर गया। दुकानों के शटर गिर गए और फिजा में अफवाहें तैरने लगीं। भारी भीड़ देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आसपास के जिलों से फोर्स मंगाया गया। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई। आर्यसमाज रोड के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई। दिनभर शहर आरएएफ और अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहा।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

8 of 17
इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान में इत्तेहाद-ए-मिल्लत की कांफ्रेंस में शुक्रवार को उमड़े सैलाब ने पूरे शहर में भय का माहौल बना दिया, क्योंकि अनुमान से ज्यादा भीड़ सभा में पहुंच गई। नमाज अदा करने के बाद धीरे-धीरे शहर के मुख्य मार्गों पर विरोध-प्रदर्शन के लिए सभास्थल की ओर भीड़ बढ़ती दिखी। सरवट गेट से रुड़की रोड पर मीनाक्षी चौक तक मुस्लिमों का सैलाब नजर आया। ऐसा ही नजारा आर्य समाज रोड और मेरठ रोड पर था।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

9 of 17
खालापार के मुख्य मार्ग से सबसे ज्यादा लोग पहुंचे। 30 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे तो शहर में खौफ का माहौल हो गया। शांत फिजा में उड़ी अफवाहों को लेकर लोग आशंकित हो गए। फोन पर शहर के माहौल के बारे में कॉल्स आने लगीं। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आर्य समाज रोड के बाजार को अधिकांशत: बंद करा दिया था। डीएवी इंटर कालेज, अजमत अली खां इंटर कालेज, जैन कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज आदि शिक्षण संस्थाओं में सुबह ही छुट्टी कर दी गई थी।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

10 of 17
दो बजे के बाद सभा में जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, डर की वजह से इलाके की दुकानें बंद होती चली गईं। सड़कों से फुटकर दुकानदारों ने सामान समेट लिया। हजारों की तादाद में कांफ्रेंस सुनने आए लोगों को देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आरएएफ और पैरामिलेट्री फोर्स के जवान मुस्तैद हो गए। कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पहले से ही इस्लामिया कालेज की ओर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

11 of 17
शहर के मुस्लिम बहुल लद्दावाला, मल्हूपुरा, खालापार, सरवट, किदवईनगर, इस्लामाबाद, सुजडू आदि के अलावा आसपास के गांवों से हजारों की तादाद में मुस्लिम शहर पहुंच गए। इस्लाम के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर जुटे मुसलिमों ने सभा स्थल में पहुंचते हुए हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। तख्तियों पर तिवारी के खिलाफ नारे लिखे गए। चार घंटे तक शहर में दहशत पसरी रही।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

12 of 17
दो साल पहले दंगे का दर्द झेल चुके जिले के लिए इस विरोध-प्रदर्शन से आशंकाएं उठती रहीं। कांफ्रेंस के आयोजन की तैयारियों को लेकर पिछले चार दिन से ही अंदरूनी तौर पर शहर में अफवाहों ने जन्म ले लिया था। यही वजह है कि मार्केट से राशन सामग्री बड़ी तादाद में खरीद कर स्टॉक कर लिया गया। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह मातहतों के साथ दिनभर सड़कों पर रहे। कांफ्रेंस में कोई घटना नहीं घटी, इसे लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीएम का कहना है कि धारा 144 लगी है। मुस्लिम सम्मेलन की सशर्त अनुमति दी गई थी। आयोजकों ने जिन शर्तों पर अनुमति ली थी, उसका पालन भी किया गया है।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

13 of 17
हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी पर भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन हुआ। मुस्लिम समाज के हजारों लोग सड़क  पर उतर आए। कई घंटे तक नारेबाजी की। पूरा बाजार बंद हो गया। इस दौरान जिलेभर की पुलिस संभल में लगी रही। एहतियाती तौर पर पीएसी, आरएएफ और आईटीबीपी को भी लगाया गया।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

14 of 17
शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद दोपहर ढाई बजे जुलूस नगर पालिका परिसर पहुंचा। सभा से पहले ही पूरा मैदान खचाखच भर गया था। इसके बाद भी भीड़ बढ़ती जा रही थी। लोग आसपास की छतों और ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। हजारों की भीड़ के बीच करीब 3.30 बजे जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने ज्ञापन लिया। इस दौरान कमलेश तिवारी को फांसी दो-फांसी दो का नारा लग रहा था। गली मोहल्लों से भी जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए नगर पालिका मैदान में पहुंचे। इस दौरान 100 से अधिक पुतले फूंके गए।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

15 of 17
कई पुतले कोतवाली के सामने फूंके गए। मुख्य जुलूस एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा था। चंदौसी चौराहे से लेकर सैफ खां सराय तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। सरायतरीन से भी हजारों लोग नगर पालिका परिसर पहुंचे। तंजीम उलमा-ए-एहलेसुन्नत के तत्वावधान में मुख्य जुलूस निकाला गया, जो जामा मस्जिद से शुरू होकर कोतवाली, चमनसराय, अस्पताल चौराहा, शंकर चौराहा होते हुए नगर पालिका मैदान में पहुंचा। इसमें मुस्लिम संगठनों और व्यापारिक संगठनों का सहयोग रहा। इसीलिए ऐतिहासिक बंदी रही।

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

16 of 17
स्कूल-कालेज भी नहीं खुले। जो स्कूल खुले थे, वे बाद में बंद हो गए थे। ज्ञापन देने वालों में मौलाना सुलेमान अशरफ हामिदी, मौलाना नफीस अख्तर, मुफ्ती कारी अलाउद्दीन समेत कई उलमाओं और पूर्व सांसद डा. शफीकुर्ररहमान बर्क ने तकरीर की। संचालन कारी इरफान लतीफी ने किया। इधर, आसपास के गांवों मुजफ्फरपुर, गोविंदपुर, सैफखां सराय, नूरियो सराय, चिमियावली, फिरोजपुर, हसनपुरमुंजब्ता, नाहठेर में आक्रोश का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

पैगंबर के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, देखिए तस्वीरें

17 of 17
पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि संवेदनशीलता के मद्देनजर जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारियों और पुलिस बल को चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है। विरोध प्रदर्शन के बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके लिए दिनभर खुफिया तंत्र सक्रिय रहा। वीडियोग्राफी कराई गई है। संभल जिले में बंद के साथ साथ रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद जिले में भी मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें