मुंबई में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई ब्लू व्हेल बह कर समुद्री किनारे पर आ गई हो। यहां के अलिबाग बीच के किनारे पर एक 40 फीट लम्बी मादा ब्लू ह्वेल आ गई, जिसके 10 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसका कुल वजन लगभग बीस टन बताया जा रहा है।
(साभार The Indian Express)
विज्ञापन
तस्वीरें: मुंबई के किनारे पर पहली बार आई व्हेल, 10 घंटे बाद हुई मौत
2 of 4
ब्लू ह्वेल ने बीच पर लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में थी। स्थानीय मछुआरे और वन प्रशासन ने उसे पूरी कोशिश की कि उसे वापस समुद्र में भेज दिया जाए लेकिन 10 घंटे बाद उसकी बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। ह्वेल के मरने का कारण यह बताया जा रहा है कि किनारे पर पानी की मात्रा कम थी, इसलिए उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: मुंबई के किनारे पर पहली बार आई व्हेल, 10 घंटे बाद हुई मौत
3 of 4
प्रायः ऐसे जानवर 12घंटे से ज्यादा बिना पानी के नहीं जिंदा रह पाते। वन विभाग और स्थानीय मछुवारों ने उसे जेसीबी की मदद से भी समुद्र के अंदर भेजने का प्रयास किया लेकिन वो कोशिश असफल रही।
तस्वीरें: मुंबई के किनारे पर पहली बार आई व्हेल, 10 घंटे बाद हुई मौत
4 of 4
विशेषज्ञों के मुताबिक ह्वेल ने बहुत दिनों से उचित भोजन न कर पाई हो इसलिए भी वो कमजोर हो गई थी। ह्वेल के शव को हाईटाईड के समय बीच के किनारे पर दफना दिया गया। वहां मौजूद विशेषज्ञों के मुताबिक अगर हम उसे लगातार समुद्र में भेजने की कोशिश करेंगे तो दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा बढ़ जाती।