लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान बुलंद हुआ नारा केंद्र में नरेंद्र, महाराष्ट्र में देवेंद्र आखिरकार मंगलवार को सच साबित हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
2 of 21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे कयासों पर पर अंकुश लग गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
3 of 21
फडनवीस महाराष्ट्र में भाजपा के पहले और राज्य के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में 31 अक्तूबर को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। नेता चुने जाने के बाद फडनवीस ने राज्य में पारदर्शी सरकार देने का दावा किया।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
4 of 21
भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र का नाम का प्रस्ताव खुद को सीएम की रेस में बताने वाले एकनाथ खड़से ने किया। इसके बाद सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
5 of 21
विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा के अलावा राजीव प्रताप रूडी और ओम माथुर भी मौजूद थे। विधायक दल की बैठक से पहले रूठने और मनाने का सिलसिला भी चला।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
6 of 21
पार्टी के वरिष्ठ नेता खड़से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से पीछे हटने को तैयार नहीं थे। उन्हें भाजपा नेता रूडी ने मनमाफिक मंत्री पद देने का वादा कर मनाया। चर्चा यह भी है कि पार्टी ने उनके अनुभव को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद का भी ऑफर दिया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
7 of 21
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडनवीस के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सी विद्यासागर राव से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
8 of 21
वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल भाजपा कोटे के ही मंत्री शपथ लेंगे।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
9 of 21
पार्टी प्रभारी जेपी नड्डा का कहना है कि हम शिवसेना के साथ मिलकर सरकार
बनाना चाहते हैं लेकिन इससे काफी विलंब हो रहा है। शिवसेना को सरकार में
शामिल करने पर बात चल रही है।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
10 of 21
फडनवीस के साथ एकनाथ खड़से, सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे, विनोद तावडे़, आशीष शेलार और एनसीपी से भाजपा में आए डॉ. विजय कुमार गावित भी मंत्री पद की शपथ लेंगे
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
11 of 21
इसके अलावा अल्पसंख्यक कोटे से भाजपा के पूर्व एमएलसी पाशा पटेल को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
12 of 21
साथ ही यह साफ हो गया कि भाजपा राज्य में शिवसेना के बिना ही अभी अल्पमत की सरकार बनाएगी। विधानसभा में बहुमत साबित होने के बाद शिवसेना को साथ लाने पर विचार किया जाएगा।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
13 of 21
बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे फडनवीस ने अपना करियर एक मेयर के तौर पर शुरू किया था।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
14 of 21
बीजेपी के अध्यक्ष और चौथी बार विधायक बने देवेंद्र फडनवीस पार्टी के निर्विवाद, ईमानदार और जाना-माना चेहरा हैं।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
15 of 21
44 साल के देवेंद्र फडनवीस की छवि जमीन से जुड़े तेज तर्रार नेता की है। उनकी लोकप्रियता में चार चांद तब लगे जब उन्होंने महज 27 साल की उम्र में नागपुर के मेयर की जिम्मेदारी संभाली।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
16 of 21
बतौर मेयर बेहतरीन काम कर लगातार चर्चा में बने रहने वाले फडनवीस नरेंद्र मोदी और संघ की पहली पसंद बने रहे। फडनवीस को राजनीति विरासत में मिली। इनके पिता गंगाधर राव फडनवीस नागपुर से एमएलसी थे।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
17 of 21
फडनवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने से पहले महाराष्ट्र में भाजपा के सभी विधायक एकट्ठा हुए और सर्वसम्मति से महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
18 of 21
इस मौके पर भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों और नेताओं में खासा जोश देखने को मिला।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
19 of 21
देवेंद्र फडनवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने की खुशी उनके परिवार में भी देखने को मिली।
तस्वीरें: मिलिए महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र से
20 of 21
देवेंद्र फडनवीस की पत्नी और बच्ची ने कुछ इस अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया।