फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्लेबाज

Tue, 28 Oct 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
वनडे क्रिकेट का महाकुंभ अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यजीलैंड में होने जा रहा है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया समेत सभी बड़ी टीमें वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। आइए, जानते हैं साल 2014 में वनडे क्रिकेट के सबसे सफल 10 बल्लेबाजों के बारे में।
विज्ञापन

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

2 of 13
साल 2014 में वनडे के 10 सबसे सफल बल्‍लेबाजों की जो सूची हमने तैयार की है वह इस पर आधारित है कि इस साल सबसे ज्यादा रन किन-किन बल्‍लेबाजों ने रन बनाए। शीर्ष 10 में सबसे ज्यादा भारत और दक्षिण अफ्रीका के 3-3 बल्‍लेबाज शामिल हैं।
विज्ञापन

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

3 of 13
बाएं हाथ के बल्‍लेबाज और भारतीय ओपनर शि‌खर धवन इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने 2014 में 15 वनडे खेले, जिसमें 4 अर्धशतकों के दम पर 532 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर रहा नाबाद 97 रन।

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

4 of 13
इस सूची में नौंवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्‍लेबाज ऐरोन फिंच का नंबर है। फिंच ने 13 वनडे 41.53 की औसत से 540 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 2 अर्धशतक निकले। इस साल उनकी सबसे बड़ी पारी 121 रनों की है।
विज्ञापन

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

5 of 13
इंग्लैंड के मध्य क्रम के बल्‍लेबाज जोस बटलर ने 17 वनडे मैचों में एक शतक और 2 अर्धशतक के दम पर 559 रन बनाए और आठवें पायदान पर हैं। उनका इस साल स्ट्राइक रेट 115.97 है।
विज्ञापन

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

6 of 13
दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें स्‍थान पर हैं। डीविलियर्स ने 11 मैचों में ही 71.87 की औसत से रन बनाते हुए 575 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 116.86 है।
विज्ञापन

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

7 of 13
रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद भारत के सलामी बल्‍लेबाज बने अजिंक्य रहाणे भी इस सूची में बने हुए हैं। वह 19 मैचों में 588 रन (1 शतक और 4 अर्धशतक) बनाकर सूची में छठे स्‍‌थान पर हैं। 106 रनों की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले रहाणे का स्ट्राइक रेट है 79.78।

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

8 of 13
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्‍लेबाज फैफ डु प्लेसिस पांचवें पायदान पर हैं। प्लेसिस ने इस साल सबसे कम 10 वनडे मैच खेले और 3 शतकों तथा 4 अर्धशतकों के साथ 693 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर है 126 रन। जबकि औसत 69.30 और स्ट्राइक रेट 92.52 है।

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

9 of 13
श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने इस साल 20 वनडे मैचों से 723 रन बनाए हैं। वह शतक नहीं लगा सके लेकिन इस बीच 6 अर्धशतक जरूर लगाने में कामयाब रहे। चौथे नंबर पर काबिज मैथ्यूज का सर्वाधिक स्कोर है 93 रन। उनका स्ट्राइक रेट 87.84 और औसत 60.25 है।

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

10 of 13
साल 2014 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला। अमला ने 12 मैच खेले और 65.81 की औसत से 724 रन बनाए। 81.43 की स्ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी करने वाले अमला ने इस साल 2 अर्धशतकों के अलावा 4 शतक भी जड़े हैं। सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 122 रन।

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

11 of 13
श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती 3 वनडे के लिए टीम इंडिया के कप्तान बने विराट ‌कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। 15 मैचों में उन्होंने 3 शतकों और 3 अर्धशतकों की बदौलत 725 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर है 136 रन। जबकि औसत 51.78 और स्ट्राइक रेट है 97.70।

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

12 of 13
साल 2014 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा। संगकारा ने 18 मैचों से 728 रन (3 शतक, 3 अर्धशतक) बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 92.97 और औसत 40.44 है। हालांकि वह कोहली से सिर्फ 3 रन ही आगे हैं।
विज्ञापन

ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्‍लेबाज

13 of 13
साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष 4 में सिर्फ 5 रनों का फासला है। भारत और श्रीलंका को 2 नवंबर से वनडे सीरीज खेलना है, ऐसे में 4 में से 3 क्रिकेटरों (संगकारा, कोहली और मैथ्यूज) के पास नंबर वन बनने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें