फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

विज्ञापन
1 of 10
इलाहाबाद शहर के कर्नलगंज इलाके में रविवार शाम को छेड़खानी को लेकर हुए झगड़े में जमकर ईंट-पत्थर और बम चले।
विज्ञापन

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

2 of 10
कर्नलगंज थाने से कुछ कदम की दूरी होने के बाद भी छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष चलता रहा। एक तरफ से ताबड़तोड़ बमबाजी तो दूसरी ओर से बम और ईंट-पत्थर चलाए गए। बवाल के चलते कर्नलगंज बाजार बंद हो गया। लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

3 of 10
थाने से कुछ कदम की दूरी पर बवाल के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची। स्थानीय लोगों और दुकानदारों के साथ पुलिस ने मोर्चा संभाला। पथराव और हवाई फायरिंग करते हुए आगे बढ़े तो उपद्रवी भाग निकले। छात्र हॉस्टल में भाग गए।

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

4 of 10
कर्नलगंज के बूचड़खाना मोहल्ले में शनिवार शाम को एक शादी थी। शादी में खाने के दौरान कुछ बाहरी लड़के घुस गए। उन्हीं में से एक लड़के ने एक लड़की से छेड़खानी कर दी थी। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

5 of 10
बारातियों ने लड़कों को मारपीट कर भगा दिया था। इस बात को लेकर हॉस्टल के लड़कों में आक्रोश था। साथी की पिटाई से वे दुकानदारों के प्रति खुन्नस रखे हुए थे। रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे सैकड़ों की संख्या में हॉस्टल के छात्र निकलकर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

6 of 10
दुकानों, घरों और स्थानीय लोगों पर बमबाजी करने लगे। एक के बाद एक ताबड़तोड़ बमबाजी से पूरा इलाका दहल गया। बाजार में अफरातफरी मच गई। कर्नलगंज, विवि मार्ग और नेतराम चौराहे तक धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। जब तक स्थानीय लोग और दुकानदार एकजुट होते छात्रों ने सिलसिलेवार कई बम फोड़ कर बाजार में खलबली मचा दी।
विज्ञापन

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

7 of 10
दूसरी तरफ से व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर मोर्चा संभाला और पथराव करते हुए छात्रों को दौड़ा लिया। लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों में संघर्ष की स्थिति बनी रही। पथराव और बमबाजी में एक मटीज कार और एक वैन टूट गई। दर्जनों दुकानों के शीशे टूट गए। तोड़फोड़ में आधा दर्जन लोगों को पत्थर लगने से चोट भी पहुंची।

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

8 of 10
थाने से कुछ कदम की दूरी पर बवाल होता रहा लेकिन थाने पर मौजूद पुलिस कर्मी मूकदर्शक बन कर तमाशा देखते रहे। लगभग आधा घंटा बाद एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ थर्ड दुर्गा प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्घार्थ तोमर पहुंचे।

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

9 of 10
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फायरिंग और जवाब में पथराव करते हुए उपद्रवी छात्रों को खदेड़ा तो वे हालैंड हॉल में घुस गए। तब जाकर माहौल शांत हुआ। इसके बाद कई थानों की फोर्स और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद: छेड़खानी पर बवाल, चले ईंट-पत्थर और बम

10 of 10
शांति के बावजूद बाजार में तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर लेकर मामले में की एफआईआर दर्ज की जा रही है। बवाल करने वाले छात्रों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें