जिनके घर शीशे के होते हैं... ये डायलॉग तो सुना ही होगा आपने, अब शीशे की ये घर देख लीजिए, दावा है, मुंह खुला रह जाएगा।
विज्ञापन
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
2 of 11
प्राग में डांसिंग हाउस कांच से बनी अद्भुत इमारत है। प्राग की वाल्टा नदी पर स्थित ये इमारत साल 1996 में बनकर तैयार हुई थी। इस इमारत का आकार डांस के पोज को दर्शाता है। ये इमारत डांसर जोड़े फ्रेड एस्टेयर और जिंजर रोजर को समर्पित की गई है।
विज्ञापन
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
3 of 11
लंदन की सेंट मेरी एक्स बिल्डिंग। ये साल 2003 में बनकर तैयार हुई थी। बिल्डिंग में लगे कांच की खासियत ये हैं कि ये अंदर के माहौल काफी हद तक प्राकृतिक बनाए रखते हैं। इस 41 मंजिला इमारत को साल 2004 में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स स्टरलिंग पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
4 of 11
बीजिंग का नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स। इसे नेशनल ग्रांड थिएटर भी कहते हैं। फ्रेंच आर्किटेक्ट पॉल एंड्रयू की डिजाइन की हुई ये इमारत साल 2007 में बनकर तैयार हुई। पूरी इमारत टाइटेनियम और कांच से बनी है। ये मॉडर्न आर्केटेक्चर का सबसे बेहतरीन नमूना है। एक विशालकाय अंडे के आकार में बनी इमारत के पास एक कृत्रिम झील भी बनाई गई।
विज्ञापन
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
5 of 11
मिश्र के पिरामिड मशहूर हैं लेकिन पेरिस के इस कांच के पिरामिड को देखिए। इसे लोउवर पिरामिड के नाम से जाना जाता है। ये दरअसल एक म्यूजियम है जिसे साल 1989 में खोला गया था।
विज्ञापन
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
6 of 11
नीदरलैंड इंस्टीट्यूट फॉर साउंड एंड विजन का ये लुक देखिए। इसे देखकर लगता है कि एक बड़े से क्यूब में ढेर सारे रंग भर दिए गए हों।
विज्ञापन
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
7 of 11
स्पेन के शहर केवल मध्यकालीन इमारतों के लिए नहीं जाने जाते, मौजूदा वक्त में भी तमाम ऐसी इमारतें तैयार हुई हैं जो मॉडर्न आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना हैं। इन्हीं में एक है कांच से बना बार्सिलोना का डब्ल्यू होटल।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
8 of 11
इस इमारत के बारे में क्या ख्याल है। आपको जानकर हैरानी होगी के ये कोई गैलरी या म्यूजियम नहीं बल्कि एक हेल्थ सेंटर है। ये स्पेन के बिलबाओ में बेस्क हेल्थ डिपार्टमेंट का हेडक्वॉर्टर है।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
9 of 11
प्लानो का द फार्न्सवर्थ हाउस प्लानों में फॉक्स नदी के पास घने पेड़ो के बीच बना है। कांच से बने इस हाउस की खासियत ये है कि अंदर और बाहर का माहौल एक जैसा ही प्राकृतिक अहसास कराता है।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
10 of 11
टोक्यो का कानागावा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वर्कशॉप। इस इमारत के 2000 कमरे कांच और स्टील के खंभों से बनाए गए हैं।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
11 of 11
द बॉटनिकल गार्डन और क्रिस्टल पैलेस लंदन की शान है। ये लंदन के क्यूरिटिबा में हैं। खूबसूरत झरनों और फव्वारों घिरा ये कांच और मेटल से बना आलीशान ग्रीन हाउस पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहता है।