फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अपनी पत्नी को छोड़ कर जा रहा है ये हीरो, अब क्या है वजह?

Wed, 01 Jul 2015 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दरअसल जग्या सिर्फ गंगा को ही नहीं पूरे शो को छोड़ के जा रहा है। जी हां, सीरियल 'बालिका वधु' के लीड हीरो जग्या यानी शंशाक व्यास सीरियल को अलविदा कहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक अब इस किरदार के साथ ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता इसलिए छोड़ना ही बेहतर है। फिलहाल वो दो महीने का नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं। जग्या सीरियल में विदेश जाने के बहाने शो से विदा लेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

फिर अपनी पत्नी को छोड़ कर जा रहा है ये हीरो, अब क्या है वजह?

2 of 7
ऐसा पहले भी होता रहा है कि सीरियल शुरू तो किसी और लीड किरदार के साथ होता है लेकिन खत्म किसी और के साथ होता है। सीरियल कबूल है जब शुरू हुआ था तो करण सिंह ग्रोवर लीड हीरो असद के किरदार में थे लेकिन उन्होंने भी कुछ समय बाद सीरियल छोड़ दिया। अब कहानी के साथ साथ पूरी कास्ट भी बदल गई है।
विज्ञापन

फिर अपनी पत्नी को छोड़ कर जा रहा है ये हीरो, अब क्या है वजह?

3 of 7
कबूल है के ही दूसरे लीड हीरो अयान यानी ऋषभ सिन्हा सीरियल के शुरूआत में दिखे लेकिन शो के प्रोड्यूसर से संबंध खराब होने के कारण उन्हें शो से निकलना पड़ा। यानी जिस अयान के साथ शो शुरू हुआ था, उसकी जगह किसी और ने ले ली।

फिर अपनी पत्नी को छोड़ कर जा रहा है ये हीरो, अब क्या है वजह?

4 of 7
'ससुराल सिमर का' में लीड हीरो प्रेम का किरदार शोएब इब्राहिम के साथ शुरू हुआ था लेकिन अपने किरदार से नाखुश और सीरियल में कम एहमियत मिलने से दुखी शोएब ने सीरियल छोड़ दिया और उनकी जगह दूसरे प्रेम को लाना पड़ा।
विज्ञापन

फिर अपनी पत्नी को छोड़ कर जा रहा है ये हीरो, अब क्या है वजह?

5 of 7
सोनी टीवी के सीरियल छनछन में लीड हीरो मानव के किरदार से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले फरहान खान के लिए पहले शो में ही सनाया इरानी जैसी हीरोइन के साथ स्क्रीन पर दिखना बड़ी बात थी। लेकिन अफसोस की सनाया के नखरों और बुरे रवैये के चलते फरहान ने शो छोड़ दिया।
विज्ञापन

फिर अपनी पत्नी को छोड़ कर जा रहा है ये हीरो, अब क्या है वजह?

6 of 7
'झिलमिल सितारों का आंगन होगा' सीरियल के लीड हीरो पंकज तिवारी को सीरियल छोड़ना पड़ा था क्योंकि निर्माता उनके काम से खुश नहीं थे। वो टीआरपी को बढ़ाने में कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उनकी जगह आमिर अली को लाया गया था। हालांकि टाआरपी पर तब भी कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर अपनी पत्नी को छोड़ कर जा रहा है ये हीरो, अब क्या है वजह?

7 of 7
जी टीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' में लीड हीरो मानव यानी सुशांच सिंह राजपूत और अर्चना यानी अंकिता लोखंडे की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद थी। लेकिन सुशांत ने फिल्मों की तरफ रुख कर लिया और एक बार फिर लीड हीरो के शो छोड़ने की कहानी दोहराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें