हाल में पेरिस में हमला कर दुनिया के तमाम देशों में दहशत पैदा करने की कोशिश करने वाला आतंकी संगठन आईएस अकेला नहीं है बल्कि आईएस जैसे और भी कई आतंकी संगठन हैं। देखिए पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
2 of 9
1-तहरीक-ए-तालिबान तहरीक-ए-तालिबान की स्थापना 2007 में पाकिस्तान में बैतुल्ला महसूद ने की थी। अगस्त, 2009 में महसूद के ड्रोन हमले में घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई थी। अगस्त 2009 में इसका मुखिया हकीमुल्ला महसूद बना। नवंबर, 2013 से इसकी कमान मौलाना फजुल्लाह संभाल रहा है। इसका मुख्यालय उत्तरी वजीरिस्तान में हैं। एहसानुल्लाह एहसान पर 20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। इस संगठन में 25,000 लड़ाके हैं। इस संगठन पर संयुक्त राष्ट्र और पाकिस्तान की ओर प्रतिबंधित घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
3 of 9
2- जमात उद दावा: प्रमुख, हाफिज मोहम्मद सईद सईद ने 1989 में जफर इकबाल के साथ अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में लश्कर-ए-ताइबा की स्थापना की थी। लश्कर भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और आस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित संगठन है। यूरोपी संघ ने भी संगठन को प्रतिबंधित कर रखा है। दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने लश्करे-ए-ताइबा से जुड़े जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन और इसके अगुवा सईद और लखवी को आतंकवादी घोषित किया था।
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
4 of 9
3- आईएस आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का उदय सीरिया के लेवांत प्रांत में हुआ था। आईएस कभी ईराक में अलकायदा का हिस्सा हुआ करता था। ईराक-सीरिया में इस्लामी राज लागू कर चुका आईएस दुनिया के 10 सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों की सूची में सबसे ऊपर है। 8 अप्रैल, 2013 को इस्लामिक स्टेट इन ईराक एंड द लेवांत और 29 जून, 2014 को इस्लामिक स्टेट के गठन की घोषणा। आईएसआईएस : सीरिया में गृह युद्घ के दौरान अलकायदा से अलग होकर 2013 में अबू बकर बगदादी ने इस्लामिक स्टेट इन ईराक एंड सीरिया का गठन किया था।
विज्ञापन
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
5 of 9
4- अल कायदा: ओसामा बिन लादेन, पूर्व मुखिया ओसामा बिन लादेन द्वारा संगठित यह सबसे सक्रिय आतंकी संगठन है। पूरी दुनिया में मुसलिम राज बनाने की मांग को लेकर अलकायदा कई आत्मघाती हमलों को अंजाम दे चुका है। दो मई, 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सेना ने कमांडो कार्रवाई कर मार गिराया। एफबीआई ने ओसामा को पकड़ने या मारने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर के पुरस्कार देने की घोषणा की। 2001 में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद ओसामा दुनिया भर में चर्चित हो गया।
विज्ञापन
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
6 of 9
5- बोको हरम मुसलिम धर्मगुरु मोहम्मद युसुफ़ ने 2002 में बोको हरम का गठन किया। उसने एक धार्मिक कॉपलेक्स बनाया जिसमें एक मस्जिद और इस्लामी स्कूल भी बनाया गया। बोको हरम नाईंजीरिया को इस्लामिक राज्य बनाने की कोशिश में लगा है। इसके चलते उसने यहां के 15 शहरों को अपने कब्जे में कर रखा हैं। अब तक करीब 10 हजार लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। लड़ाके : लगभग दस हजार, मुख्य कार्यालय : ग्वाजा (नाईंजीरिया)।
विज्ञापन
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
7 of 9
6- लश्कर-ए-झंगवी 1996 में लश्कर-ए-झंगवी संगठन की स्थापना पाकिस्तान में की गई। यह संगठन सिपह-ए-सहाबा के टूटने के बाद बना। सहाबा पर अपने आदर्शों से भटकने का इल्जाम लगाया और यह सहाबा से भी ज्यादा कट्टर है। 2002 में इसे पाक सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया। अमेरिकी विदेश विभाग ने जनवरी 2003 में इसे आतंकवादी समूहों की सूची में डाल दिया। इस समूह ने जुलाई 2003 में क्वेटा में शिया मस्जिद पर हमला कर 50 लोगों की जान ली थी।
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
8 of 9
7- तहरीक-ए-जफरिया यह शिया मुसलिमों का संगठन है। स्थापना 1979 में हुआ। इस संगठन का जन्म तब हुआ, जब जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक ने देश में विवादास्पद इस्लामी कानून लागू किया था। ईरान में शिया क्रांति के दौरान यह संगठन काफी मजबूत हुआ। फिलहाल पाक सरकार ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया है।
IS जितने ही खूंखार है ये 8 आतंकी संगठन, पढ़ें इनकी करतूतें
9 of 9
8- अल जिहाद मुख्य रूप से मिस्र में सक्रिय मिस्र इस्लामी जिहादी संगठन, जून 2001 में लादेन के गुट में शामिल हो गया। यमन, अफगान, पाकिस्तान और ब्रिटेन में हुई आतंकी गतिविधियों में शामिल।