हॉस्टन में एक टीचर को उसकी पत्नी की जन्मदिन पार्टी में मार डाला गया। दरअसल, मृतक टीचर, कैली डेनहर और उसके एक दोस्त के बीच म्यूजिक की आवाज को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज दोस्त ने राइफल से उस पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। (सभी तस्वीरें: हफ पोस्ट से)
विज्ञापन
इन 8 हत्याओं की वजह जानकर पीट लेंगे सिर!
2 of 8
जनवरी 2004 में साउथ कैलिफोर्निया में एक महिला को इसलिए पीट-पीटकर मार डाला गया क्योंकि वह कैमरे के सामने से गुजर गई। लोगों ने बताया कि कुछ लोग एक जगह पर फोटो खींच रहे थे, तभी महिला कैमरे के सामने से गुजर गई। यह बात उन्हें बुरी लगी और उन्होंने महिला को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
इन 8 हत्याओं की वजह जानकर पीट लेंगे सिर!
3 of 8
पश्चिमी साइबेरिया में 13 साल के एक लड़के ने वर्ष 2011 में अपनी बहन को मार डाला। घटना के पीछे वजह थी टीवी रिमोट। टीवी देखते समय दोनों में रिमोट के लिए झगड़ा हुआ। इससे गुस्साए लड़के ने अपनी 17 साल की बहन को राइफल से गोली मार दी।
इन 8 हत्याओं की वजह जानकर पीट लेंगे सिर!
4 of 8
वर्ष 2012 में एक व्यक्ति ने फेसबुक से अनफ्रेंड करने पर अपने दो दोस्तों को मार डाला। आरोपी जेनेल पॉटर दंपति की हरकत के चलते परेशान हो गया और उसने दोनों से बदला लेने के लिए उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इन 8 हत्याओं की वजह जानकर पीट लेंगे सिर!
5 of 8
वर्ष 2010 में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने बेल्टीमोर पुलिस के एक जवान को पार्किंग के लिए मार डाला था। पुलिसकर्मी अपने जन्मदिन पर एक होटल में डिनर के लिए गया हुआ था जहां सिआन जेम्स नाम के आरोपी से उसकी बहस हो गई। आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर मारे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इन 8 हत्याओं की वजह जानकर पीट लेंगे सिर!
6 of 8
एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चॉपस्टिक के लिए झगड़ा होने पर रेस्टोरेंट की 12वीं मंजिल से फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मार्च 2009 की है। अपने से करीब 20 साल छोटी प्रेमिका के साथ आरोपी टैन एक रेस्टोरेंट पर गया हुआ था। उन दोनों के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा था। खाना खाते वक्त स्टिक को लेकर दोनों उलझ गए और और आरोपी ने ये खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
इन 8 हत्याओं की वजह जानकर पीट लेंगे सिर!
7 of 8
जनवरी 2014 में इस व्यक्ति को थिएटर में तेज आवाज पर मैसेज करने के कारण एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने मार डाला। मृतक कर्टिस रीवेस अपनी पत्नी के साथ थिएटर में गया हुआ था। वह फोन पर तेज आवाज के साथ मैसेज कर रहा था। इसे लेकर आरोपी ने उसे पहले चेताया लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने उसकी हत्या कर दी।
वर्ष 2012 में 39 साल के एक व्यक्ति को मां की हत्या के आरोप में 40 साल जेल की सजा हुई थी। उसने अपनी मां को एक कंसर्ट के टिकट न खरीदने देने के कारण मार डाला था।