विश्व की लोकप्रिय क्रूजर बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी किफायती कीमत की बाइक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट-500 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसको भारतीय बाजार में भी उतार सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन भारत में उतारेगी सबसे सस्ती बाइक?
2 of 5
भारतीय बाजार में इस किफायती बाइक की कीमत स्ट्रीट 750 से भी कम हो सकती है। अभी हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 बाइक की कीमत भारत में 4.3 लाख रुपए है।
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन भारत में उतारेगी सबसे सस्ती बाइक?
3 of 5
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट-500 लुक और डिजाइन में काफी हद तक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट-750 में मिलती-जुलती है। किफायती दाम के चलते हार्ले डेविडसन स्ट्रीट-750 भारत में काफी पसंद की जा रही है।
हार्ले डेविडसन भारत में उतारेगी सबसे सस्ती बाइक?
4 of 5
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट-500 में 494सीसी पावर इंजन दिया गया है जो 40एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। यह बाइक 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ काम करती है।
अगर कंपनी भारत में इस बाइक को 3-4 लाख सेगमेंट में उतारती है तो हार्ले डेविडसन स्ट्रीट-500 का मुकाबला रॉयल एनफिल्ड कॉन्टीनेंटल जीटी, कावासाकी निंजा 300, हयोसुंग जीटी250आर जैसी बाइक से होगा।