आमतौर पर गैंडे का नाम सुनकर ही लोगों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन इस से शख्स मिलिए जो उससे लड़ने की तैयारी कर रहा है। तस्वीरें हैरान करने वाली।
विज्ञापन
2 of 9
कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में नाम शामिल करने के 11 स्टंट दिखाए है। 11 ऐसे स्टंट जो आपको हैरान कर देंगे।
विज्ञापन
3 of 9
कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप
अमनदीप के 11 स्टंट्स में अपने प्राइवेट पार्ट पर हथौड़ा चलवाने से लेकर एक साथ 20 चलती हुई मोटरबाइक्स को अपने हाथ से रोकने जैसे खतरनाक स्टंट शामिल हैं।
4 of 9
कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप
अमनदीप यहीं नहीं रूके, उन्होने अपने शरीर के ऊपर कार चलवाई। इसके अलावा एक साथ 53 बीयर की बोतलों को हाथों से तोड़ा। अपने फौलादी शरीर के लिए फेमस इंडिया के स्टीलमैन अमनदीप सिंह ने दो लोगों को अपने दांतों से उठाया, जिनका वजन करीब 146 किलो था।
विज्ञापन
5 of 9
कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप
उनके द्वारा किए गए स्टंट्स में उन्होने अपने अंडकोष (testicles) पर विशाल हथौड़ा का वार भी सहा। जिसे सबसे खतरनाक माना जा रहा है। अमनदीप का दावा है कि वो ऐसे ही तीन हजार स्टंट्स कर सकते हैं। फिलहाल वे गिनीज वर्ल्ड ऑफिशियल्स द्वारा अपने इन स्टंट्स के सर्टिफाई होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप
अमनदीप दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बनना चाहते हैं और वह हर एक चीज करना चाहते हैं, जो किसी नॉर्मल इंसान के लिए मुमकिन नहीं हो। स्टीलमैन अमनदीप सिंह 7 साल की उम्र तक सिख मार्शल आर्ट सीखने के बाद 10 साल की उम्र तक वह आसपास के सभी बच्चों में सबसे ज्यादा ताकतवर हो गए थे।
विज्ञापन
7 of 9
कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप
पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक गिफ्ट गैलेरी खोली। इस बीच उन्हें बॉडी बिल्डिंग का भी शौक हुआ। वह 3000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को हर महीने सेल्फ डिफेंस और कराटे की ट्रेनिंग देते हैं। उनके हैरातअंगेज स्टंट्स के कारण उनके बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है।
8 of 9
कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप
कई खिताब अपने नाम कर चुके अमनदीप सिंह पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। अमनदीप अपने सिर और हाथ-पैरों पर डंडों की बौछार करवाते हैं। वे अपने शरीर के ऊपर से गाड़ी चलवा लेते हैं। बाइक को खिलौने की तरह उठा लेते है। अमनदीप ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। अमनदीप सिंह 2005 में मिस्टर अंबाला चुने गए थे।
साल 2009 में इंटरनेशनल मॉडलिंग में पूरे विश्व से आए 15 हजार सिखों में से मिस्टर सिंह चुने गए थे। जहां उन्हें स्टील मैन और टैलेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। अमनदीप का कहना है कि वह बड़े से बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स बनना चाहते हैं जो कि गैंडे से भी लड़ सके।