मध्यप्रदेश में यूं तो एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्थल हैं, लेकिन बुंदेलखंड की गोद में बसे ओरछा की खूबसूरती पहली नजर में ही लोगों को अपना दीवाना कर देती है। झांसी से चंद किलोमीटर दूर बेतवा नदी के किनारे पर बसे ओरछा का ये है जहांगीर पैलेस।
विज्ञापन
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
2 of 13
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ओरछा में खूबसूरती हर तरफ फैली पड़ी है। ओरछा का यह जहांगीर महल लगभग पांच शताब्दी पुराना है। सन् 1518 में निर्मित जहाँगीर महल वीरसिंह देव ने अपने परम मित्र बादशाह जहांगीर के लिए बनवाया था।
विज्ञापन
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
3 of 13
कई मंजिले इस महल में सैकडों कमरे और एक विशाल तोपखाना है। बताया जाता है कि महल की विशालता और दृढ़ता के कारण कई बार प्रयास के बाद भी शत्रु सेनाएं इसमें प्रयास करने की हिम्मत नहीं कर पाती थी।
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
4 of 13
कई सौ एकड़ में फैले इस महल की भव्यता ऐसी है कि इसमें घूमने में कई घंटे लग जाते हैं। इसकी भौगोलिक बनावट भी ऐसी है कि सहसा देखने वालों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं हो पाता।
विज्ञापन
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
5 of 13
इस महल के ऊपरी भाग में कई कमरे हैं, यहां से नदी और पहाड़ के ऐसे दृश्य दिखाई देते हैं कि आने वाले का यहां से जाने के लिए मन ही न करे। वहीं, महल के पश्चिमी भाग में भूलभुलैया बनी हुई है, जिसमें जाकर आप जरूर खा जाएंगे। इसके अलावा महल के अन्तर्गत में तलघर है जहां से जमीन के अंदर से होकर अन्य महलों के लिए रास्ते जाते हैं। यह महल भारत की स्थापत्य कला का एक श्रेष्ठ नमूना है।
विज्ञापन
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
6 of 13
जहांगीर महल के अलावा यहां के चतुभुर्ज मंदिर काफी दर्शनीय हैं। नदी किनारे बने इन मंदिरों की भव्यता ऐसी है कि देखने वालों की निगाहें न हट पाएं। बताया जाता है कि राजा मधुकर ने 1558-1573 के बीच इन मंदिरों का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
7 of 13
यह मंदिर चार भुजाधारी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1558 से 1573 के बीच राजा मधुकर ने करवाया था। अपने समय की यह उत्कृष्ठ रचना यूरोपीय कैथोड्रल से समान है। मंदिर में प्रार्थना के लिए विस्तृत हॉल है जहां कृष्ण भक्त एकत्रित होते हैं।
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
8 of 13
नदी के किनारे बसे ओरछा के किले और मंदिर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। कई बार नदी का वेग तेज होने पर पर्यटक या वाटर राफ्टिंग का मजा भी लेते हैं।
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
9 of 13
यह नजारा है लक्ष्मीनारायण मंदिर का जिसे 1622 ई. में बीरसिंह देव द्वारा बनवाया गया था। मंदिर ओरछा गांव के पश्चिम में एक पहाड़ी पर बना है। मंदिर में सत्रहवीं और उन्नीसवीं शताब्दी के चित्र बने हुए हैं। चित्रों के चटकीले रंग इतने जीवंत लगते हैं जसे वह हाल ही में बने हों। मंदिर में झांसी की लड़ाई के दृश्य और भगवान कृष्ण की आकृतियां बनी हुई हैं।
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
10 of 13
ये है ओरछा के शाही स्मारक यानि छतरी। बेतवा नदी के तट पर बनी ये छतरी उन 14 स्मारकों का प्रतीक है जो ओरछा के राजा महाराजाओं की शानो शौकत को बयां करते हैं।
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
11 of 13
यह मंदिर ओरछा का सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण मंदिर है। यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि राजा मधुकर को भगवान राम ने स्वप्न में दर्शन दिए और अपना एक मंदिर बनवाने को कहा।
वाकई में खूबसूरत है ओरछा, जिसकी मोदी ने भी की तारीफ, तस्वीरें
12 of 13
सुंदर महलों के अलावा ओरछा अपने प्राचीन मंदिरों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। चतुभुर्ज और राजाराम मंदिर के अलावा लक्ष्मीनारायण मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है।