फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
बिहार के साथ ही देशभर की राजनीति में खासा रसूख रखने वाले लालू यादव सात बेटियों और दो बेटों के पिता हैं। आमतौर पर लोग उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी के अलावा ही शायद अन्य बेटियों के बारे में कुछ जानते हों।
विज्ञापन

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

2 of 9
मीसा भारती को जानने की वजह तो ये हो सकती है कि वो ‌अपने पिता के साथ पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय हैं और बीता लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। जबकि छोटी बेटी राजलक्ष्मी कुछ दिन पहले मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप के साथ शादी की वजह से सुर्खियों में रहीं। तो चलिए हम आपको बारी बारी से बताते हैं उनकी सातों बेटियों के बारे में।
विज्ञापन

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

3 of 9
लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी हैं मीसा भारती। ये एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं। इनकी शादी 1999 में शैलेष से हुई थी। वे साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और इन्फोसिस में काम कर चुके हैं। मीसा की दो बेटियां दुर्गा और गौरी हैं। फिलहाल मीसा अपने पिता के सानिध्य में राजनीति में कदम रख चुकी हैं। हालांकि शुरूआत अच्छी नहीं रही और बीते लोकसभा चुनाव में इन्हें पाटलीपुत्र से अपने पिता के पुराने साथी रामकृपाल यादव के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

4 of 9
ये हैं लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य। बड़ी बहन मीसा की तरह ये भी डॉक्टर हैं और इनकी शादी भी आईटी प्रोफेशनल समरेश से साल 2002 में हुई थी। समरेस के पिता राय रणविजय सिंह आईआरएस अधिकारी थे। लालू यादव के बचपन के दोस्त रणविजय सिंह ने इस दोस्ती को रिश्ते में बदलने की पहल की थी। शादी के बाद अब यह परिवार मुंबई में रहता है। वैसे ये शादी इसलिए भी चर्चित रही थी कि उस दौरान शादी की व्यवस्‍था के लिए पटना के विभिन्न शोरूम से नई गाड़ियों को जबरन हथियारों के बल पर ले जाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

5 of 9
ये हैं उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव। जिनकी शादी साल 2006 में कैप्टन विक्रम सिंह से हुई थी। विक्रम सिंह इंडियन एयरलाइन में पायलट थे। जिस समय चंदा की शादी विक्रम से हुई उस दौरान लालू यादव केन्द्र में रेलवे मिनिस्टर के पद पर थी। वहीं विक्रम यादव के पिता कैप्टन विष्‍णु नारायण यादव आईआईटी दिल्‍ली के  चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर थे।
विज्ञापन

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

6 of 9
ये हैं लालू की चौथी बेटी रागिनी यादव। इनकी शादी साल 2012 में यूपी के गाजियाबाद निवासी कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता जितेन्द्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई है। जितेन्द्र यादव पूर्व में समाजवादी पार्टी से विधायक थे लेकिन 2012 के विधानसभा चुनावों से पूर्व ही पार्टी बदलकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने सिकंदराबाद से चुनाव भी लड़ा लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

7 of 9
लालू यादव की पांचवी बेटी हेमा की शादी साल 2012 में दिल्‍ली निवासी विनीत यादव से हुई थी। उनके पति भी राजनीति में सक्रिय हैं।

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

8 of 9
ये हैं उनकी छठी बेटी अनुष्का यादव। लालू प्यार से इन्हें धनु कहते हैं। इनकी शादी साल 2012 में ही हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अजय सिंह के बेटे चिरंजीव राव से हुई थी। चिरंजीव भी अपने पिता की तरह राजनीति में हैं और हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि उनके पिता कैप्टन अजय सिंह भूपेन्द्र हुड्डा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रहे हैं।
विज्ञापन

राजनीति से दूर लालू की इन बेटियों को नहीं जानते होंगे आप, तस्वीरें

9 of 9
ये हैं लालू यादव की सातवीं बेटी राजलक्ष्मी। इनकी शादी इस साल फरवरी में मुलायम सिंह के पौत्र और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव के साथ हुई है। अपनी भव्यता और देश के दो बड़े राजनीतिक घरानों के मिलन के कारण यह शादी खासी चर्चाओं में रही। हजारों खास मेहमानों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति के कारण यह शादी सबसे खास बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें