फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के विरोध में सुलग उठा जम्मू

विज्ञापन
1 of 12
एमएलए हॉस्टल श्रीनगर में बीफ पार्टी और उधमपुर में गो हत्या की घटनाओं के विरोध में शनिवार को पैंथर्स पार्टी के अलावा विभिन्न हिंदू संगठनों के जम्मू बंद का मिलाजुला असर रहा।
विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

2 of 12
शहर के मुख्य रघुनाथ बाजार, हरि मार्केट, गांधीनगर समेत कई बाजारों में इक्का दुक्का दुकानें ही खुलीं। व्यापारिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक वाहनों पर भी बंद का असर दिखा।

विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

3 of 12
पैंथर्स पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष रैली भी निकाली और कई जगह पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद पंजतीर्थी में गिरफ्तारियां भी दीं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

4 of 12
आल पार्टी हिंदू को-आर्डिनेशन कमेटी, हिंदू शिवसेना, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, क्रांति दल, डोगरा फ्रंट समेत कई हिंदू संगठनों ने भी अलग-अलग प्रदर्शन और रैलियां निकाल कर गो हत्या पर आक्रोश का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

5 of 12
पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह और प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर से रोष रैली निकाल, गुम्मट, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी से होते हुए पंजतीर्थी तक सरकार विरोध रैली निकाली और बीफ प्रतिबंध को लागू करने की मांग की।

विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

6 of 12
इस दौरान कई जगह पुलिस और पैंथर्स नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और आखिर में पंजतीर्थी में पैंथर्स नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। कहा कि बीफ पार्टी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात लगा है।

विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

7 of 12
निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को सदन से अयोग्य ठहराने और उसको गिरफ्तार किए जाने के बजाय भाजपा सदन में ड्रामेबाजी करती रही।

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

8 of 12
रशीद पर धार्मिक सद्भाव का माहौल बिगाड़ने और एक धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के जघन्य अपराध करने पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की ओर से रशीद से माफी मांगे जाने की घटना भी शर्मनाक है।

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

9 of 12
बंद का पूरा असर जम्मू शहर में दिखाई दिया। शहर के मुख्य बाजारों में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान यातायात व्यवस्‍था भी पूरी तरह से चरमरा गई।

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

10 of 12
बंद के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से व्यवस्‍था संभाली। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की पिकैट नजर आई।

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

11 of 12
विभिन्न संगठनों ने मुख्य बाजारों, चौराहों पर टायर जलाकर अपना विरोध प्रकट किया और विधायक रशीद की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

12 of 12
उन्होंने कहा, बीफ प्रतिबंध पर जम्मू संभाग के लोग एकजुट हो चुके हैं और सरकार अगर नहीं जागी तो उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें