फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU का प्राेफेसर बना याेगी का एक हाथ, पढ़िए दिनेश शर्मा के डिप्टी सीएम तक का सफर

Mon, 20 Mar 2017 03:07 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ के साथ दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ यूपी के 21वें मुख्यमंत्री हाेंगे वहीं केशव प्रसाद मौर्य के साथ दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री चुना गया है। रविवार को योगी आदित्यनाथ जहां सीएम की वहीं केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। क्या अाप जानते हैं दिनेश शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राेफेसर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की कुर्सी तक कैसे पहुंचे ? पढ़िए खास रिपाेर्ट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
कभी लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे दिनेश शर्मा सीधे मेयर से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए हैं। ब्राह्मण जाति के दिनेश शर्मा लखनऊ के दो बार मेयर भी रह चुके हैं। 2008 में पहली बार दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर चुने गए। उनके काम को लखनऊ की जनता ने पसंद किया और 2012 में फिर से वो मेयर चुने गए। कैसे बन गए माेदी-शाह के करीबी... 
विज्ञापन

3 of 4
दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
2014 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ से उन्हें टिकट भी मिलने वाला था, लेकिन राजनाथ सिंह के लिए उन्होंने दावा छोड़ दिया। 2014 में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद पार्टी ने दिनेश शर्मा को न सिर्फ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया बल्कि गुजरात का प्रभार भी सौंपा।  
विज्ञापन

4 of 4
दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
दिनेश शर्मा संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनकी साफ, सुथरी और बेदाग छवि का फायदा उन्हें मिला। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का नजदीक होना भी उनके लिए फायदेमंद रहा। लखनऊ का मेयर होने के नाते दिनेश शर्मा को प्रशासनिक अनुभव भी है। इसके अलावा वह गुजरात भाजपा के प्रभारी भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें