फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2022: वन-वे हुआ ट्रैफिक, सीसीटीवी कैमरों से होगी कांवड़ियों की निगरानी

Thu, 21 Jul 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाईवे और सड़कें केसरिया रंग में रंगने लगे हैं। कांवड़ियों की सेवा में जनता ने पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। भोजन, चाय, मेडिकल सेवा के शिविर लगातार खुलते जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
डीएम दीपक मीणा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ डीएम दीपक मीणा ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं बागपत में भी कांवड़ यात्रा पर 200 कैमरों की निगरानी रहेगी। साथ ही कांवड़ियों की स्वास्थय व्यवस्था की भी देखभाल की जाएगी।

शाम करीब साढ़े चार बजे एडीजी राजीव सब्बरवाल देवबंद की मंगलौर रोड पुलिस चौकी पर पहुंचे जहां उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। करीब आधा घंटा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एडीजी सहारनपुर की तरफ रवाना हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री दिनेश खटीक, इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, बताया-किस बात से हुए ज्यादा आहत

32 सेक्टर में बांटा हाईवे 
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव के मुताबिक एनएच-58 हाईवे को 32 सेक्टर में बांटा गया है। जहां पर बाइकों पर पुलिसकर्मी 24 घंटे गश्त करेंगे। एसएसपी और एसपी सिटी रोजाना इसकी निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी होगी और 24 और 25 जुलाई के लिए तीन हेलिकॉप्टर मांगे गए हैं। इन हेलिकॉप्टरों से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी और सुरक्षा का भी जायजा लिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 10
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों की मदद के लिए लगाए साइन बोर्ड
मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि कांवड़ियों के लिए पानी पीने के लिए हैंडपंप की मरम्मत पूरी की जा चुकी है। हैंडपंप पर अगले हैंडपंप की दूरी भी लिखी गई है। इससे कांवड़ियों को परेशानी नहीं होगी। साइन बोर्ड भी गंगनहर पटरी पर लगा दिए गए हैं, जिससे कोई रास्ता नहीं भटकेगा। वहीं, 24 घंटे तक चलने वाले कंट्रोल रूम का नंबर भी चस्पा कर दिया गया है। परेशानी होने पर तुरंत सूचना दी जा सके। इसके अलावा विकास खंड रोहटा के अंतर्गत गंगनहर पटरी पर जटपुरा से भोला झाल तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कांवड शिविरों में सर्फाइ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। शिविरों में डिस्पोजल वेस्ट गड्ढा तैयार किया गया है। इन सभी कार्य को ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है।

यह भी पढ़ें: World Athletic Championship: मेरठ की बेटी अन्नु रानी ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

3 of 10
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
वन वे हुआ ट्रैफिक, धड़ाम हुई व्यवस्था
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के आवागमन के चलते ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया है। ट्रैफिक के वन वे होते ही व्यवस्था धड़ाम हो गई और जाम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांवड़ यात्रा को लेकर जगह-जगह पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, हाईवे के एक और कांवड़ियां चल रहे हैं तो दूसरी ओर ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। ट्रैफिक की व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी भी फेल हो गए। बुधवार को दिनभर हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम रही। मोदीपुरम चेक पोस्ट से लेकर दुल्हैड़ा चुंगी तक ज्यादा जाम लगा हुआ था। कांवड़ मार्ग पर सिर्फ कांवड़ियों को ही चलने की अनुमति दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: डाकघरों में पहुंचा गंगाजल, गंगोत्री के जल से करें महादेव का अभिषेक

4 of 10
कांवड़ शिविर का शुभारंभ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शिविर लगाने की तैयारी में जुटे लोग
शिवरात्रि नजदीक आते देख ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। सरूरपुर रजबहे की पटरी पर सेवादार दिनभर भंडारे व शिविर लगाने की तैयारी में जुटे रहे। सरूरपुर कॉलेज के पास बुधवार को सरधना कांवड़ संघ की तरफ से भंडारा व दो सेवा शिविर लगाए गए। जिनकी तैयारी में कांवड़ संघ के कार्यकर्ता देर शाम तक लगे रहे। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करने पर उन्हें शांति मिलती है व खुशी का अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: अमूल के बाद पराग ने भी बढ़ाए दही-मट्ठे के दाम, बारिश- कांवड़ यात्रा से सब्जियों के भी बढ़े भाव
विज्ञापन

5 of 10
शिव कांवड़ को हरियाणा लेकर जा रहे कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार मार्ग पर अब चलेंगे सिर्फ कांवड़िए
बुधवार से कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है  यातायात के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। मुजफ्फरनगर-हरिद्वार मार्ग पर अब कांवड़िये ही चलेंगे। अन्य लोगों के लिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। आमजन से अपील की गई है कि 21 से 26 जुलाई के बीच हरिद्वार मार्ग पर चलने से बचें। जनपद की सीमा पुरकाजी की भूराहेड़ी व खतौली की भंगेला पुलिस चेक पोस्ट तक वन-वे यातायात व्यवस्था बनाई गई है, वह चलती रहेगी। नई व्यवस्था के चलते भारी वाहनों के लिए रामपुर तिराहा से देवबंद व हरिद्वार वाला मार्ग खुला रहेगा, लेकिन यहां पर भी वाहनों को कम किया जा रहा है। हरिद्वार से आकर सीधे मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहन सहारनपुर से वहलना नहीं जाएंगे बल्कि वह जानसठ मार्ग पर पुल के नीचे से सिखेड़ा, मीरापुर, मवाना से मेरठ जाएंगे। इसमें कार आदि वाहनों के लिए भी यहीं व्यवस्था लागू रहेगी।  

यह भी पढ़ें: Meerut: डाकघरों में पहुंचा गंगाजल, गंगोत्री के जल से करें महादेव का अभिषेक
विज्ञापन

6 of 10
भोले की भक्ति में कांवड़ियों के साथ झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
भोले की भक्ति में कांवड़ियों के साथ झूमे लोग , कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीन दिन तक शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा का निर्देश दिए हैं। जिले में भी कांवड़ियों पर भी फूल बरसाए जाएंगे। 

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है।  हर-हर, बम-बम के जयघोष से कांवड मार्ग गूंज रहा है। देशभक्ति से ओतप्रोत कांवड़ की संख्या इस बार बढ़ी है। झांकियों को देखने शिव चौक पर लोगों का जमावड़ा रहा। 20 फुट के तिरंगे की कांवड़ लोगों के मन को भाई। इसी तरह कारगिल युद्ध पर बनी कांवड़ अलग छाप छोड़ी। कांवड़ के दौरान शिविचौक का विहंगम दृश्य सबको मोहित कर रहा है। कंपनी बाग में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

7 of 10
शामली रेलवे स्टेशन पर शिवभक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने से वंचित हो रहे कांवड़िये 
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में क्षमता के अधिक कांवड़ियें आ रहे हैं। हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन में क्षमता से अधिक शिवभक्त शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। फोर्स की ओर से क्षमता से अधिक शिवभक्तों को ट्रेन मे सवार न कराकर लौटाया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शामली से हरिद्वार जाने के लिए यूपी रोडवेज की बसों की व्यवस्था नहीं गई है। इसी प्रकार दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर हरिद्वार जाने के लिए सिर्फ एक ही कांवड़  स्पेशल ट्रेन है जिसमें पिछले तीन दिन से हरिद्वार जाने वाले स्थानीय कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग को अवगत कराकर स्पेशल ट्रेन मे अतिरिक्त डिब्बे लगाने या दिन में दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार होकर दूसरी ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। डीआरएम ने बताया कि कांवड़ स्पेशल ट्रेन में डिब्बे बढ़ाने की संस्तुति की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ीगेट में आधी रात को एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल

8 of 10
कांवड़ लाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
भगवान आशुतोष की झांकी वाली कांवड़ का आगमन, ग्यारह वर्षीय कांवड़िये के बढ़ रहे कदम  
मंगलवार शाम से हरिद्वार की ओर से भगवान आशुतोष की विशाल झांकी वाली कांवड़ आनी शुरू हो गई हैं। 23 से 26 जुलाई तक कांवड़ मार्ग पर डाक कांवड़ वाहनों का आगमन बढ़ेगा। 

हरियाणा के चरखी दादरी स्थित गांव मखदनी निवासी 11 वर्षीय बालक हिमांशु फोगाट अपने ताऊ कुलदीप फोगाट के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आया। बालक बुधवार सुबह कैराना स्थित एक शिविर में पहुंचा। वह कंधे पर छोटी कांवड़ लिये था। उसने पहली बार कांवड़ लाने का निर्णय किया। उनके द्वारा हरिद्वार से गंतव्य तक करीब 375 किलोमीटर का सफर तय करना है। बालक ने बताया कि वह पढ़ाई करता है और डॉक्टर बनना चाहता है। भोले की शक्ति मिलने के बाद उसने कांवड़ लाने का निर्णय किया। वह भोलेनाथ से यही कामना करता है कि उसे अच्छा चिकित्सक बनाए। वहीं, हिमांशु फोगाट भीषण गर्मी में भी अपने ताऊ से आगेे कांवड़ लेकर तेजी से बढ़ता नजर आया।

9 of 10
75 वर्षीय वृद्धा अपने परिवार से मिली - फोटो : अमर उजाला
75 वर्षीय वृद्धा अपने परिवार से मिली 
हरियाणा के जनपद फतेहाबाद के गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्धा शिमला देवी अपने बेटे अनिल, बहन नैना देवी व पुत्रवधू रेखा के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रही थी। इसी दौरान आगे चल रही वृद्धा शिमला देवी परिवार से बिछुड़कर करीब 10 किलोमीटर आगे निकल गई। महिला के परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। व्हाट्स एप ग्रुप पर महिला की जानकारी फ्लैश होने के बाद पुलिस ने सकुशल महिला को तलाश कर परिजनों से मिलवाया। कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने वृद्धा को सकुशल पाकर राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: Meerut: 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, इस मामले में था वांछित
विज्ञापन

10 of 10
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
जिले से पांच दिन में गुजरे 13 हजार कांवड़िये 
हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश आदि राज्यों के कांवड़ियों का शामली शहर से गुजरने का सिलसिला जारी है। शहर में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों की गिनती के लिए 16 जुलाई से नगरपालिका की तरफ से सहारनपुर तिराहा मोड़ पर आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अनुसार जिले से बुधवार शाम चार बजे तक 13 हजार 30 कांवड़िये गुजर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें