फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

विज्ञापन
1 of 20
इस फोटो-स्टोरी में देखिए प्यार से जुड़े बीस तथ्य और ऐसी थियोरज जो आपको इस भावना के बारे में कई बार बातों से कराएंगी रूबरू।
Trending Videos
विज्ञापन

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

2 of 20
क्या आपको पता है कि जानवरों में भी सिर्फ एक पार्टनर ही रखने का चलन ज्यादा है? इनमें भी कई जीव एक पार्टनर ढूंढकर ताउम्र उन्हीं के साथ रहते हैं।     सभी तस्वीरें बोर्डपांडा से।
विज्ञापन

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

3 of 20
आप किसी को पसंद करते हैं या नहीं, ये उसे देखकर बस चार मिनटों में पहचान सकते हैं। माना जाता है कि लुक्स से लेकर बॉडी लैंग्वेज और आवाज, काफी कुछ आपको बताती है कि आपका फआ आदमी से जमेगी या नहीं।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

4 of 20
अगर दो लवर्स एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते हैं तो बस तीन मिनटों में ही उनके दिलों की धड़कनें एक से गति से ही धड़कने लगती हैं। ऐसा एक रिसर्च में पाया गया है।
विज्ञापन

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

5 of 20
कोकीन का असर जैसे दिमागी नसों पर होता है, ठीक वैसे ही असर दिमाग पर प्यार होने के बाद होता है। रिसर्च में पाया गया कि प्यार में पड़ने के बाद दिमाग में एक साथ बारह जगहों पर एक केमिकल का स्‍त्राव होता है।
विज्ञापन

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

6 of 20
कडलिंग कभी-कभी नेचुरल पेनकिलर्स का काम कर सकती है। ऐसा रिसर्च में पाया गया कि कडलिंग से ऑक्सिटोसिन हॉर्मोन रीलिज होता है। ये दिमाग, अंडाशय और अंडाशय में रीलीज होता है। देखा गया है कि कडलिंग से सिरदर्द में राहत पहुंचती है।
विज्ञापन

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

7 of 20
जिनसे प्यार का रिश्ता होता है, उनकी तस्वीर भी राहत पहुंचाती है। इसको पता करने के लिए एक एक्सपेरिमेंट किया गया। इसमें कुछ ऐसे लोगों को चुना गया जिन्हें काफी निराशा हो रही थी। ऐसे में उन्हें कुछ जान-पहचाान, कुछ वर्ड-गेम तो कुछ उनके प्यारे पार्टनर की तस्वीर दी गई। देखा गया कि वर्ड-गेम और जान-पहचान के लोगों से ज्यादा लोगों को अपने पार्टनरों की तस्वीरों ने राहत दी।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

8 of 20
लोग ज्यादातर ऐसे पार्टनर के साथ ही सेटल होना पसंद करते हैं, जो उन जैसे ही दिखते हों या यूं कहें कि उतने ही आकर्षक हों। इसे मैचिंग हाइपोथिसिस कहते हैं। इसमें लोग उन पार्टनर के साथ जाते हैं जो सोशल सर्किल में उन्हीं जितने आकर्षक लगें। अगर ऐसा नहीं हो पाता, तो लोग अपने से कमतर दिखने वाले पार्टनर के अन्य व्यावहारिक गुणों को पसंद कर साथ में खुशी से रहते हैं।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

9 of 20
दिल का टूट जाना महज एक जुमला नहीं है। रिसर्च में ये भी पाया गया कि अपने पार्टनर को किसी भी हाल में खो देने या उससे अलग होने के बाद दिल के किसी हिस्से में वाकई भारीपन महसूस होता है। इससे दिल में वाकई दर्द उठता है। इसे ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम भी कहते हैं। इसके ज्यादा होने से छाती में दर्द और सांस में घुटने महसूस होती है। 

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

10 of 20
ये सच है कि रोमांटिक प्यार एक वक्त बाद कम होते-होते खत्म हो जाता है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि किसी भी कपल को लंबे वक्त तक जुड़े रहने में रोमांटिक प्यार कम और एक-दूसरे के लिए प्रतिबद्ध या कमिटड प्यार जोड़े रहता है।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

11 of 20
स्टडीज बताती हैं कि जिन्हें प्यार होता है, तो उस शुरूआती चरण में उनका व्यवहार कुछ-कुछ ओसीडी ग्रसित लोगों जैसा होता है। वो अपने नए पार्टनर की हर चीज के लिए ज्यादा पागल से रहते हैं। खुद भी उनमें जल्दी-जल्दी दुखी, सुखी या तनाव में आ जाने जैसा व्यवहार आम हो जाता है।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

12 of 20
कॉन्स्रटुअल लेवेल थ्योरी की मानें तो जब कोई अपने प्यार के बारे में सोच रहा होता है कि तब वो ज्यादा रचनात्मक हो जाता है। रिश्तों को लंबी दूरी तक ले जाना, आदि जैसी अनसुलझी चीजों का प्रभाव उनके रचनात्मकता में भी दिखता है। लेकिन जब वो सेक्स के बारे में सोचते हैं तो उनकी सोच ठोस रूप ले लेती है। वो तुरंत होने वाली चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं ना कि लॉन्ग-टर्म चीजों में।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

13 of 20
प्यार की एक त्रिकोण थियोरी भी है। इसके मुताबिक जिस प्यार में जुड़ाव, साथी के लिए केयर और नजदीकियां होती हैं, उन्हीं में परफेक्ट प्यार होता है।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

14 of 20
लंबे वक्त तक साथ चाहने वाले लोग ज्यादातर पार्टनर के चेहरे से ज्यादा आकर्षित होते हैं। उनके शरीर से कम। लेकिन अगर बात केवल वन-नाइट स्टैंड्स की हो, तो ज्यादातर लोग बॉडी को चेहरे के मुकाबले ज्यादा तवज्जो देते हैं।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

15 of 20
रिसर्च ये भी बताती हैं कि एक-दूसरे का हाथ पकड़ने से दर्द और तनाव में कमी आती है।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

16 of 20
जिन्हें भी आप मोहब्बत करें, वक्त-वक्त पर उनकी तवज्जो अपनी जिंदगी में जाहिर करने से उनकी खुशी में अचानक बढ़त हो जाती है।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

17 of 20

बटरफ्लाइज इन माइ स्टमक। ये तो आपने लोगों को उत्तेजना होने पर बोलते सुना ही होगा। ऐसा वाकई होता है। ये एडरनलीन रश की वजह से होता है।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

18 of 20
जब आप किसी भी चीज को फोकस होकर देखते हैं तो आपकी पुतलियां बड़ी हो जाती हैं। इससे आप ज्यादा आकर्षक दिखने लगते हैं।

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

19 of 20
जब दो अंजान लोगों को एक-दूसरे की आंखों में देखने को बोला जाए और ऐसा थोड़ी देर तक करना ही हो, तो ऐसा हो सकता है कि अंजान होते हुए भी उन्हें प्यार हो जाए।
विज्ञापन

मोहब्बत के बारे में इन 20 वैज्ञानिक बातों से होंगे बिल्कुल अंजान

20 of 20
हार्वेड के रिसर्चों ने बताया कि उन्हें 75 सालों की खोज साबित करती है कि जिंदगी में आखिर में बस अगर कुछ मतलब रखता है तो बस प्यार। पूरी दुनिया इसी अहसास के साथ करती है, इसी के लिए काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें