बता दें कि, ये वीडियो यूट्यूब पर वेडप्लानर वेडिंग स्टूडियो ने शेयर किया है। कपल का नाम तिजिन और शिल्पा है, दोनों पम्बा नदी में शूट कराने पहुंचे थे। दोनों एक-दूसरे को देख रहे थे और ऊपर से पानी की बौछारें पड़ रही हैं। स्टूडियो के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि नाव को डगमगाने का आइडिया स्टूडियो का ही था।