फ़ोर्ड एक ऐसी कार बेचने की योजना बना रहा है जो सड़कों पर गति सीमा की चेतावनी देखकर गाड़ी की रफ़्तार धीमी हो जाए। कार कंपनी का कहना है कि इस सुविधा से ड्राइवर जुर्माने से बचेंगे और दुर्घटनाएं भी कम होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
ड्राइवर को जुर्माने से बचाएगी फोर्ड की यह कार
2 of 6
फ़ोर्ड की यह नई तकनीक अगस्त में यूरोप में लॉन्च होने वाली कंपनी की एस-मैक्स कार के दूसरे संस्करण में उपलब्ध होगी। अमरीकी कार कंपनी के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि इस तकनीक को विश्व भर के अन्य मॉडलों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
ड्राइवर को जुर्माने से बचाएगी फोर्ड की यह कार
3 of 6
'ब्रेक नहीं, ईंधन नियंत्रण' यह तकनीक, जिसे इंटेलीजेंट स्पीड लिमिटर, कहा जा रहा है पहले से ही कार में मौजूद दो तकनीकों का इस्तेमाल करती है।
ड्राइवर को जुर्माने से बचाएगी फोर्ड की यह कार
4 of 6
पहली तकनीक है- एडजस्टेबल स्पीड लिमिटर, जो कार के पहियों पर लगे सेंसरों से कार की रफ़्तार का पता लगाता है। जब सॉफ़्टवेयर को यह पता चलता है कि कार पहले से तय रफ़्तार से तेज़ है तो यह ब्रेक लगाने के बजाय, इंजन तक पहुंचने वाले ईंधन की मात्रा को कम करने लगता है।
विज्ञापन
ड्राइवर को जुर्माने से बचाएगी फोर्ड की यह कार
5 of 6
ट्रैफ़िक साइन रिकग्निशन (ट्रैफ़िक चिह्नों को पहचानने वाला)- वाली तकनीक एक वाइडस्क्रीन वीडियो का इस्तेमाल करती है जो ट्रैफिक साइन को देखकर ड्राइवर को उनके बारे में बताती है।
फ़ोर्ड की गाड़ियों में शामिल यह तकनीक अभी तक सिर्फ़ डैशबोर्ड डिस्प्ले पर ग्राफ़िक्स ही दिखाती है। इस नई तकनीक के बाद ड्राइवर तय समय सीमा से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा से ज़्यादा तक गाड़ी चला सकेंगे।