हाल ही में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है, जिसने टीचर स्टूडेंट के रिश्ते को तार-तार कर दिया। देश-दुनिया में हुए ये 5 मामले पढ़ते ही आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, गुरु-शिष्य के रिश्ते से भरोसा ही उठ जाएगा।
ये मामले न सिर्फ हमारे देश में हुए बल्कि विदेशों से भी रिश्तों को कलंकित किया गया। अगली स्लाइड में जानिए आगरा में कैसे ट्यूशन पढ़ाने वाली बहनें अपने ही स्टूडेंट को पहले शराब पिलाती फिर उनका यौन शोषण करती...
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
शराब पिलाने के बाद करतीं थीं गंदा काम
जगह- आगरा, यूपी
अगस्त 2017
यहां कोचिंग पढ़ाने वाली दोनों बहनें पहले अपने जाल में छात्रों को फंसाती। पहले बड़ी उसका ‘शिकार’ करती, फिर छोटी। चंगुल से बाहर निकलने का कोई विकल्प तब खत्म हो जाता जब ब्लैकमेल करने के लिए ये बहनें उसका वीडियो बना लेती।
छात्रों को डर सताता कि कि यह वीडियो पापा-मम्मी तक पहुंच गया तो वह कैसे मुंह दिखा पाएंगे। सिगरेट-शराब पिलाने के बाद उनका यौन शोषण कर घर से पैसे चोरी करने का दबाव बनाने वाली 2 बहनों ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया। इस मामले में ट्यूटर बहनों के भाई को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
गंदी फिल्म दिखाकर यौन शोषण
जगह- फिरोजाबाद
सितंबर 2017
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक कोचिंग सेंटर का शिक्षक अपने छात्र को मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाकर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षक अपने बुरे इरादे साधने के लिए छात्र को महंगे मोबाइल दिलाने का लालच भी देता था।
पीड़ित छात्र ने जब अपनी मां को आपबीती सुनाई तो परिवारवालों के कदमों से जमीन खिसक गई। छात्र की मां कोचिंग पहुंची और शिक्षक से कहासुनी हुई। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
4 of 6
आरोपी टीचर
महिला टीचर अश्लील सेल्फी भेजकर बनाती थी संबंध
जगह- दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र अर्कनवास, यूएस
सितंबर 2017
शादीशुदा महिला स्कूल टीचर न सिर्फ छात्रों को अपनी अश्लील फोटो भेजती बल्कि उसके बाद घर बुलाकर संबंध भी बनाती थी। 25 वर्षीया ये टीचर अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र अर्कनवास की रहने वाली थी।
आरोपी टीचर का नाम जेसी लॉरेन था। बाद में पुलिस ने टीचर को अपने ही 4 छात्रों के साथ सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपों के मुताबिक महिला टीचर ने चार में से 2 नाबालिग छात्रों के साथ एक ही रात में संबंध स्थापित किए थे।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी टीचर
छात्रों को घर बुलाकर शराब पिलाने के बाद बनाती थी संबंध
जगह- सर्रे, यूके
सितंबर 2017
टीचर और स्टूडेंट्स के रिश्ते को तार-तार करने वाला ये मामला यूके का था, जहां आरोपी महिला टीचर स्कूली छात्रों को घर बुलाकर पहले तो शराब पिलाती फिर शराब और ड्रग्स के नशे में उनसे जबरदस्ती संबंध भी बनाती थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला टीचर हेली एक छंटी हुई बदमाश थी, जिसने दो बच्चों को सोची-समझी साजिश के तहत इस्तेमाल किया था। इस केस के बाद न सिर्फ बच्चों के जीवन पर प्रभाव पड़ा, बल्कि लंबे समय तक वो अवसाद से भी नहीं निकल पाए थे।
नाबालिग छात्र संग कार में अर्धनग्न होकर घूमी ये टीचर
जगह- फ्लोरिडा, यूएस
सितंबर- 2017
पुलिस ने जब महिला टीचर को इस हाल में पकड़ा तो वे भी देखकर हैरान रह गए। दरअसल, महिला टीचर कार में 14 वर्षीय छात्र के साथ अर्धनग्न घूम रही थी। इससे पहले टीचर कई बार नाबालिग छात्र के साथ अश्लील संबंध बना चुकी थी।
बताया गया कि छात्र उसके पूर्व स्कूल का छात्र था। अंग्रेजी वेबसाइट फोक्स न्यूज के अनुसार 36 साल की केटी कार्से फ्लोरिडा के फोर्ट मैके मिडिल स्कूल में पढ़ाती थी। इस दौरान केटी ने नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। पुलिस के अनुसार केटी के अन्य छात्र और व्यक्तियों के साथ भी संबंध होने की संभावना है।