फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं प्रद्युमन की मां के आरोप सही तो नहीं, यही न हो हत्या का कारण

Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
प्रद्युमन की हत्या क्यों हुई? इसे लेकर परिजन पुलिस की बातों से अधिक संतुष्ट नहीं है। माली के बयान के बाद प्रद्युमन की मां के आरोप ही सही लग रहे हैं, उन्होंने बेटे की हत्या का कारण भी बताया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रद्यूमन की मां - फोटो : अमर उजाला
प्रद्युमन की मां सुषमा ठाकुर का कहना है कि प्रद्युमन ने कुछ बड़ा गलत होते देख लिया था, इसलिए हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले को दबा रही है। इसमें कंडक्टर का क्या लेना देना। कंडक्टर तो केवल एक मोहरा है। प्रद्युमन ने क्या देखा यह अब तक रहस्य है?
विज्ञापन

3 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
मां सुषमा ठाकुर ने आरोप लगाए कि इस मामले को पुलिस दबाने को तुली हुई है। उन्हें पुलिस की कार्यशैली पर संकोच है और स्कूल प्रबंधन को बचाने के लिए ही पुलिस ने उक्त कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बच्चे को स्कूल छोडने के लिए उसके पिता जाते थे और वह स्कूल के अंदर पैदल ही जाता था, तो उसका बस कंडक्टर से क्या वास्ता। पुलिस इस मामले में कंडक्टर को मोहरा बनाकर मामले को खत्म करना चाहती है।

4 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद एसीपी सोहना ब्रह्म सिंह ने बताया था कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि जैसे ही प्रद्युमन ने टॉयलेट का गेट खोला तो वहां अशोक हस्तमैथुन कर रहा था। उसे देखकर प्रद्युमन की चीख निकल गई। इस घटना को वह किसी को न बोल दे इसके चलते वह डर गया था और उसने प्रद्युमन को अपनी ओर खींच लिया और डराने के लिए उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ryan school
वारदात को अंजाम देने के दौरान लगे खून के छींटे छिपाने के लिए अशोक ने बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया। जब तक इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन तक पहुंच गई थी। प्रिंसिपल अपनी गाड़ी से प्रद्युमन को बादशाहपुर के अस्पताल ले गई। जब मामले की जांच शुरू हुई तो बच्चों से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सभी ड्राइवर व कंडक्टर को खड़ा कर बच्चों से पूछा तो उन बच्चों में से तीन बच्चों ने अशोक की ओर इशारा करते हुए कहा कि वारदात के दौरान उन्होंने उसे घटनास्थल के आसपास देखा था। इस पर उन्होंने अशोक को शक के घेरे में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने इस वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें