रेप केस में रोहतक जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत की जान खतरे में है। डीजीपी खुद ये आशंका जाहिर कर चुके हैं। जानिए, ऐसा क्यों?
विज्ञापन
2 of 5
खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि हनीप्रीत की जान को खतरा भी हो सकता है। क्योंकि वह डेरे के कई अहम राज जानती है। इस इनपुट से हरियाणा पुलिस अवगत है। इस इनपुट के बाद हरियाणा पुलिस भी पूरी तरह से चौकस हो गई है। पुलिस जल्द से जल्द हनीप्रीत को अपनी हिरासत में लेना चाहती है।
विज्ञापन
3 of 5
हनीप्रीत डेरामुखी गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी है और वर्ष 2011 से डेरामुखी के काफी करीब है। वह डेरामुखी की हर गतिविधि की राजदार है। यदि हनीप्रीत पकड़ी जाती है तो डेरे से जुड़े कई और सनसनीखेज राज भी सामने आ सकते हैं। इसलिए आशंका है कि हन्नीप्रीत की हत्या भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डेरे के कुछ राजदार पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं या उनकी हत्या हो चुकी है।
4 of 5
डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और फकीरचंद शरामल को डेरामुखी से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कुछ बात मालूम चल गई थी, इसलिए वे डेरे से अलग रहने लगे थे। रणजीत सिंह की तो गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि फकीरचंद का तो आजतक सुराग ही नहीं लगा। वहीं,पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने भी डेरे के कुछ राज उजागर किए थे, तो उनकी भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू के अनुसार हनीप्रीत की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस चाहती है कि जल्द से जल्द हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में हो, जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। जिसके बाद कई अहम जानकारियों का खुलासा हो पाएगा। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में हनीप्रीत की तलाश की जा रही है। हनीप्रीत की हिरासत से काफी जानकारियां मिल सकती हैं। राजस्थान में भी हनीप्रीत की तलाश जोरों पर है।