उत्तर प्रदेश में बागपत के यमुना रोड पर एसओजी के सिपाही के साथ हुए संघर्ष में फरीद को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी मिली तो जमकर हंगामा किया।
Trending Videos
विज्ञापन
'पहले गोली मारी फिर कूड़े ढेर पर फेंक दिया'
2 of 7
हंगामा करने वालों की पिटाई करती पुलिस
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
आरोप है सिपाही ने गोली मारने के बाद तड़प रहे फरीद को घसीटते हुए ले जाकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इससे लोगों में भारी आक्रोश हो गया।
विज्ञापन
'सिपाही ने पहले गोली मारी फिर कूड़े ढेर पर फेंक दिया'
3 of 7
यमुना रोड पर एसओजी टीम के सिपाही रघुवीर पर हमला करने के लिए रात लगभग साढ़े 10 बजे आठ-दस युवक पहुंचे।
'सिपाही ने पहले गोली मारी फिर कूड़े ढेर पर फेंक दिया'
4 of 7
बताया जा रहा है वहां दो अन्य पुलिसकर्मी पहले से ही मौजूद थे। लोगों का आरोप है रघुवीर ने गोली चला दी, जिससे भगदड़ मच गई। गोली फरीद को लगी और फरीद वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
'सिपाही ने पहले गोली मारी फिर कूड़े ढेर पर फेंक दिया'
5 of 7
लोगों का आरोप है कि सभी लोगों के भाग जाने के बाद तड़प रहे फरीद को घसीटते हुए रघुवीर कूड़े के ढेर पर ले गया और वहां फेंक कर भाग गया। पुलिस ने भी फरीद को कूड़े के ढेर से घायल हालत में उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिसकर्मी के इस कृत्य को लेकर लोग भड़क गए और कोतवाली पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन
'सिपाही ने पहले गोली मारी फिर कूड़े ढेर पर फेंक दिया'
6 of 7
लोगों के अनुसार एसओजी टीम का सिपाही रघुवीर शाम को लगभग 8 बजे अपने कुछ साथियों के साथ बाजार में घूम रहा था। बाजार में ही रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहा रफीक उससे टकरा गया और दोनों में मारपीट भी हो गई।
'सिपाही ने पहले गोली मारी फिर कूड़े ढेर पर फेंक दिया'
7 of 7
आरोप है बाद में रफीक अपने साथ आठ दस युवकों को लेकर रघुवीर पर हमला करने के लिए पहुंचा। उसी समय गोली चली और फरीद को लग गई। घटना से भड़के लोग पहले सीएचसी में पुलिस के साथ उलझ पड़े, धक्का मुक्की हुई। फिर नगर पालिका चौक पर पुलिस पर पथराव कर दिया।