अंगौछे से चेहरा छुपाए दिख रहा शख्स एनआईए के अफसर तंजील अहमद का हत्यारा है। नाम है मुनीर। तंजील की हत्या के बाद से मुनीर पुलिस की नजरों से भागता फिर रहा था। तस्वीरें देखें गिरफ्तारी के बाद क्या बोला मुनीर।
यही है एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर, तस्वीरें
2 of 8
- फोटो : ANI
उत्तर प्रेदश की पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने मुनीर को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि सूचना के आधार जब घेराबंदी की गई तो मुनीर जवानों पर फायर झोंक दिए। लेकिन उसे और उसके साथियों को घेरकर पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से तीन हथियार भी बरामद हुए हैं।
यही है एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर, तस्वीरें
3 of 8
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कमला नगर में डेढ़ करोड़ की लूट को भी मुनीर ने ही अंजाम दिया था। मीडिया ने मुनीर से पूछा कि उसने तंजील को क्यों मारा तो बेखौफ होकर इसका जवाब दिया। मुनीर ने मीडिया को बताया कि तंजील के हत्या के पीछे कोई एक नहीं बल्कि कई कारण थे।
यही है एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर, तस्वीरें
4 of 8
पुलिस ने बताया कि तंजील की हत्या के बाद मुनीर अपने दोस्त के यहां नेपाल भाग गया था। वहां तीन दिन रहा और फिर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फिर वापस आ गया। मुनीर यहां गाजियाबाद में हुलिया बदलकर रह रहा था। हालांकि हत्या के बाद उसकी जो तस्वीर जारी की गई थी उससे वह काफी बदला हुआ नजर आया। पहले की तस्वीर की अपेक्षा वह काफी कमजोर लग रहा है।
यही है एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर, तस्वीरें
5 of 8
एसएसपी अमित पाठक
- फोटो : ANI
एसएसपी अमित पाठक के अनुसार, मुनीर को अभी कुछ अहम पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद मुनीर से यूपी पुलिस और एनआईए की टीम पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
यही है एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर, तस्वीरें
6 of 8
तंजील हत्याकांड के शुरुआती खुलासों के अनुसार, तंजील पर 21 राउंड गोलियां दागी गई थीं जिसमें से नौ गोलियां तंजील के शरीर के आर पार हो गई थीं। तंजील की हत्या तीन अप्रैल को उस वक्त कर दी गई थी जब वह बिजनौर जिले के सहसपुर गांव से एक शादी में भाग लेकर घर लौट रहे थे।
यही है एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर, तस्वीरें
7 of 8
दो मोटरसाइकिलों सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में तंजील की मौके पर मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
यही है एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर, तस्वीरें
8 of 8
tanzil murder
गौरतलब है कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के भारतीय मुखिया यासीन भटकल के खिलाफ हो रही एनआईए जांच के अलावा अन्य कई आतंकवादी मामलों की जांच से जुड़े थे।