फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पति की हत्या करने की 'सजा', नाराज भीड़ ने चौक पर महिला को डंडों से पीटा

Wed, 02 Nov 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
1 of 5
महिला को पीटते लोग
बिहार के समस्तीपुर में महिला के ऊपर भीड़ का गुस्सा फूटा है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या की थी और इसी की सजा भीड़ ने उसे सरेआम दी। खबरों के अनुसार महिला आपसी कलह से परेशान थी जिसकी सनक में आकर उसने अपने बेटे-बेटी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

2 of 5
बताया जा रहा है कि महिला उषा देवी और बच्चों ने लकड़ी के डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर पति अशोक पासवान का कत्ल किया। घटना रविवार सुबह की है, जब अशोक बाकी लोगों के साथ चाय पी रहा था। इस बीच उषा और बच्चे वहीं पहुंच गए और अशोक से बहस करने लगे। बहस इतनी बढ़ गई कि हालात मारपीट तक पहुंच गई।

3 of 5
पत्नी उषा और बच्चे , अशोक पर डंडों और लोहे की रॉड से वार करने लगे। तभी अशोक के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार हमला किया गया। घायल अशोक के सर के काफी खून बहने लगा। अशोक को गांव वालों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

4 of 5
अशोक की हत्या से नाराज भीड़ ने  महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। फरार बेटा हाथ नहीं लगा, लेकिन ग्रामीण घर में घुसकर महिला को बाहर ले आए। घर के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। भीड़ में से कुछ युवकों ने डंडों से महिला को पीटना शुरू कर दिया। बेसुध हुई महिला को युवक बारी-बारी पीटते जा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 5
बताया जा रहा है कि उषा और अशोक के बीच अक्सर विवाद चलता रहता था, लेकिन गांव वालों का आरोप है कि महिला के किसी दूसरे व्यक्ति से नाजायज संबंध थे और इसी के चलते घर में रोज झगड़े हुआ करते थे। हमले में घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें